Red Banana Farming: लाल केले की उन्नत खेती कर कमाएं लाखों का मुनाफा, देखें खेती का तरीका और कीमत

4/5 - (2 votes)

Red Banana Farming: कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों की आय बढ़ाने के लिए तरह तरह के आविष्कार किए जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आपको विश्वास तो नहीं होंगा लेकिन यह किसानों को काफी फायदा पहुंचा रहे हैं। आपने आज तक पीले और हरे रंग के केले की खेती देखी होगी लेकिन आज तक आपको इस पोस्ट में लाल केले की खेती की जानकारी देंगे। लाल केले की खेती किसानों को बहुत लाभ प्रदान कर सकती हैं। चलिए जानते हैं कि लाल केले की खेती कैसे की जाती है और इनकी कीमत कितनी होती है। लाल केले की खेती में कितना पैसा लगाकर कितना मुनाफा कमाया जा सकता है। लाल केले की खेती से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी नीचे दिए गए लेख में अवश्य पढ़ें।

लाल केले की खेती: आपने अधिकतर पीले केले का ही सेवन किया होगा, उत्तर भारत के ज्यादातर लोगों को शायद यह पता हो, परंतु देश के कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां लाल केले की खेती (red banana plant) की जाती हैं। महाराष्ट्र के जलगांव और सोलापुर में लाल केले की खेती की जाती है।उत्तर भारत के राज्यों में भी अब लाल केले की खेती होने लगी है। विशेषज्ञों का मानना है कि लाल केले सेहत के लिए बहुत ही भी फायदेमंद होते है। इस केले की खेती ऑर्गेनिक तरीके से की जाती है

कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियों मे फायदेमंद

Red Banana Farming: लाल केले पर बहुत रिसर्च करने के बाद यह पता चला है कि –इसमें पोटेशियम, आयरन और विटामिन अधिक पाया जाता हैं लाल केले के कई फायदे (Red Banana Benefits) है, आइए जानते है।परन्तु इसका छिलका लाल और फल हल्का पीले रंग का होता है, हरे और पीले केले (red banana vs yellow banana) से ज्यादा बीटा कैरोटिन लाल केले में पाया जाता है।बीटा कैरोटीन धमनियों में खून के थक्के को जमने से रोकता है, लाल केला कैंसर और दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर करता है।इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है, और इस में शुगर की मात्रा भी कम होती है। यदि आप रोज एक लाल केला खाते हैं, तो आपके शरीर में फाइबर की आपूर्ति हो जाएगी। इसके सेवन से डायबिटीज (red banana good for diabetes) का खतरा भी कम होता है।

सामान्य केले से अधिक कीमत

हम आपको यह भी बता दें कि – लाल केले की कीमत (Red Banana Price) 50 रुपये किलो से 100 रुपये के आसपास तक होती है, जो की पीले केले की कीमत के मुकाबले अधिक है।इसके प्रत्येक गुच्छे मे 80 से 100 फल होते है, लेकिन इन फलों का वजन 13 से 18 किलो तक होता हैं। इस केले का तना लाल रंग का और पेड़ लंबा होता हैं।लाल केले का स्वाद बहुत ही मीठा होता है, परन्तु इस किस्म की खेती ठाणे क्षेत्र में पाई जाती हैं। लाल केले की नस्ल शुष्क जलवायु के अनुकूल होती हैं। इसकी खेती भी सामान्य केलों की तरह ही की जाती है।

Source by – mkisan.net

  social whatsapp circle 512
WhatsApp Group
Join Now
2503px Google News icon.svg
Google News 
Join Now
Spread the love