Fish Farming : मछली पालन कर आसानी से कमा सकते हैं लाखों का मुनाफा, सरकार दें रहीं 60% सब्सिडी 

3 Min Read
खबर शेयर करें

Fish Farming Tips: मछली पालन का बिजनेस कमाई करने का शानदार तरीका है। किसान काफी बड़े पैमाने पर मछली पालन करते हैं। खासतौर पर मछली पालन तलाब और नदी के किनारे किया जाता है। लेकिन अब इसे बदलाव आया है। मौजूदा समय में किसानों के लिए फसल उगाने के काफी सारे ऑप्शन हैं। वहीं अब टेक्नोलॉजी की मदद से किसान कहीं भी मछली का पालन बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं। अब घर में भी मछली पालन किया जा सकता है और घर में मछली पालन करने के लिए सरकार भी आपको 60 फीसदी तक की सब्सिडी दे रही है। चलिए इस प्रोसेस के बारे में जानते हैं।

सरकार देगी 60 फीसदी की सब्सिडी

अगर आप मछली का पालन करना चाहते हैं लेकिन आपके पास जमीन नहीं है तो इस बात के लिए आपको फिकर करने की आवश्यकता नहीं है। क्यों कि आप घर पर ही मछली पालन कर सकते हैं। देश की सरकार भी योजना में योगदान कर रही है। भारत सरकार ने बैकयार्ड रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम की जारी एक स्कीम लागू की है। इसके तहत आम लोगों को मछली के पालन पर 40 फीसदी की सब्सिडी दी जा रही है। तो वहीं जो भी महिलाएं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के तहत आते हैं तो उनको इस पर 60 फीसदी की सब्सिडी दी जा रही है।

घर में ऐसे करें मछली पालन

अगर आपके पास जमीन नहीं है और आप घर में मछली पालन करने की सोच हे हैं तो इसके लिए आपेक पास एक सीमेंट टैंक होना चाहिए। इसमें आप मछली पालन आसानी से कर सकते हैं। इसमें करीब 70 से 80 किलोग्राम मछली आराम से रख सकते हैं। सरकार के द्वारा छोटे मछुआरों की मदद करने के लिए बैकयार्ड रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम से मछली पालन की स्कीम चलाई है।

अगर किसानों के पास दो कमरे हैं तो वह एक कमरे में मछली का पालन कर सकते हैं।वहीं दूसरे के बारे में अपने परिवार के साथ में भी रह सकता है। सीमेंट टैंक के साथ में ही किसान प्लास्टिक टैंक में भी मछली का पालन कर सकते हैं। प्लास्टिक टैंक में सीमेंट टैंक के जैसे मछलियां पाली जाती है। इसमें सिंधी मछली के बीच में डाले जा सकते हैं। चार महीनों के भीतर ही 100 ग्राम की एक मछली के रूप में तैयार हो जाएगा। एक टैंक से तकरीबन 2 लाख रुपये तक कमा सकते हैं।

Sarso Rate Report 2024 : सरसों की आवक में बढ़ोतरी, कीमतें बढ़ने के आसार, देखिए सरसों मंडी भाव और रिपोर्ट 

किसान कर्ज माफी 2024 : इन किसानों का पूरा कर्जा माफ कर रहीं सरकार, ऐसे लिस्ट में चेक करें अपना नाम 


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *