PM Kisan Yojana : किसान 17वीं किस्त आने से पहले करें यह काम, वरना नहीं मिलेंगे पैसे, जानिए पूरी जानकारी 

5 Min Read
खबर शेयर करें

PM Kisan e KYC 2024: जैसा की हम सब जानते है, पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वी किस्त को 28 फरवरी 2024 को जारी कर दिया गया था, और यह किस्त किसानो के खातो मे सफलतापूर्वक आ भी गई और अब सभी किसानो को इसकी 17वी किस्त का इंतज़ार है। 17वी किस्त को लेकर सरकार ने कुछ नियमो को निकाला है जिसका पालन सभी किसानो को करना होगा वरना उन्हे 17वी किस्त का लाभ नही मिल पाएगा, तो आपको बता दे की सरकार अब यह किस्त सिर्फ उन्ही किसानो को देगी जो इस योजना की e-KYC प्रक्रिया पूरी करेंगे। 

आज के इस आर्टिकल मे आपको ‘PM Kisan Beneficiary List e-KYC 2024’ के बारे मे विस्तार से जानकारी मिलने वाली है, जिसकी मदद से आप अपनी e-KYC प्रक्रिया बड़ी ही आसानी से पूरी कर लेंगे इसी के साथ आपको यह भी पता लगने वाला है की इस योजना ककी 17वी किस्त कब तक आएगी? और आने के बाद कैसे देखें यह सम्पूर्ण जानकारी जानने के लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana क्या है?

जिन भी लोगो को अभी तक ‘PM Kisan Samman Nidhi Yojana’ के बारे मे नही पता है, उन्हे हम बता दे की यह योजना भारत सरकार द्वारा चलाई गई एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना से माध्यमवर्गीय किसानो को न्यूनतम आय के रूप मे सालाना 6000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है, यह राशि साल मे 3 बार 2,000 रुपए की तीन किस्तों से डाली जाती है, इस योजना की प्रत्यर्क किस्त 4 महीने के अंतराल मे डाली जाती है। इस योजना की लागत 75,000करोड़ रुपए है और यह योजना दिसम्बर 2018 मे शुरू हुई जिसका लाभ अभी तक भी किसानो को दिया जा रहा है। 

PM Kisan e KYC 2024 के लिए दस्तावेज़ 

1. आधार कार्ड 

2. मूल निवास प्रमाण पत्र 

3. किसान होने का प्रमाण 

4. पैन कार्ड 

5. आय प्रमाण पत्र 

6. बैंक अकाउंट पासबूक 

7. मोबाइल नंबर 

पीएम किसान योजना ई-केवाईसी कैसे करें?

1. e-KYC के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है। 

2. अब आपके सामने वेबसाइट का Home Page खुल जाएगा। 

3. होम पेज़ पर आपको e-KYC का ऑप्शन डिकाही देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। 

4. अब आपके सामने एक नया पेज़ खुल जाएगा। 

5. उस पेज़ मे आपको अपना आधार नंबर दर्ज करके GET OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना है। 

6. इसके बाद आपके आधार लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे आपको दर्ज करना है, और सबमिट पर क्लिक कर देना है। 

7. इस प्रकार आपको पीएम किसान योजना 17वी किस्त के लिए e-KYC करनी है। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana हेतु आवेदन की प्रक्रिया 

1. सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर चले जाना है।

2. अब आपको होम पेज़ पर ‘ New Farmer Registration’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज़ खुल जाएगा।

4. जहां आपको 2 ऑप्शन दिखाई देंगे, पहला Rural Farmer Registration: यह विकल्प उन किसानो के लिए है, जो ग्रामीण क्षेत्रों के किसान हैं। और दूसरा Urban Farmer Registration: यह विकल्प उन किसानो के लिए है, जो नगरीय क्षेत्रों के किसान हैं। 

5. जिनमे से आपको अपना प्रकार चुनना है। 

6. अब आपको अपने मोबाइल नंबर आधार नंबर और राज्य दर्ज करना है। 

7. इसके बाद आपके पास एक OTP आएगा जिसे आपको दर्ज करना है। 

8. अब आपके सामने ‘रजिस्ट्रेशन’ फॉर्म खुल जाएगा, जिसे आपको ध्यानपूर्वक भरकर ‘सबमिट’ कर देना है। 

PM Kisan की 17वी किस्त कब तक आएगी?

जो भी किसान इस योजना की 17वी किस्त का इंतज़ार कर रहे है, उन्हे हम बता दे की इस योजना की 16वी किस्त को जारी किए अभी कुछ ही समय हुआ है 16वी किस्त 28 फरवरी 2024 को जारी की गई थी, और जैसा की आप अभी जानते ही है, इस योजन की प्रत्येक किस्त 4 महीने के अंतराल मे डाली जाती है इस हिसाब से इसकी 17वी किस्त जून-जुलाई के मध्य जारी करने की संभावना जताई जा रही है।

Ladli Behna Yojana 12th Kist: इस लिस्ट में नाम है तो मिलेंगे 1 लाख 20 हजार रूपए, लाड़ली बहना आवास योजना लिस्ट

Fasal Muawaja : किसानों को फसल बर्बादी का प्रति एकड़ मिलेगा 15 हजार का मुआवजा, जानिए पूरी जानकारी 


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *