Kisan News: कम खेती वाले किसान अगर अधिक उपयोगी फसल की खेती करें तो वह भी आसानी से अमीर हो सकतें हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही पेड़ की खेती के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी खेती आप सिर्फ एक एकड़ में करके भी अमिर बन सकते हैं। आज हम आपको महोगनी पेड़ की खेती की जानकारी प्रदान करेंगे। महोगनी पेड़ की खेती कर सिर्फ 12 सालों में ही करोड़पति बना जा सकता है। भूरे रंग की लकड़ी वाले इस पेड़ को पानी से नुकसान नहीं पहुंचता है। इसकी खाल, लकड़ी और पत्तियां तक बाजार में अच्छी कीमतों पर बिकती हैं। जिससे किसान बढ़िया मुनाफा कमा सकता है।
Mahogany Tree Profit: कम लागत और बंपर मुनाफे के चलते किसान अब पेड़ों की खेती की तरफ रुख करने लगे हैं। देश में कुछ ऐसे पेड़ हैं जो कम लागत में करोड़ों का का मुनाफा दे सकते हैं। महोगनी भी कुछ इस तरह का पेड़ है, इसकी लकड़ी, बीज, छाल, पत्तियां बेच किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। हालांकि महोगनी की खेती करने वाले किसानों को धैर्य की जरूरत है। इस पेड़ से मुनाफा कमाने के लिए 12 सालों तक इंतजार करना होगा। इसके बीज खाल, लकड़ी और पत्तियां तक बाजार में अच्छी कीमतों पर बिकती हैं। साथ ही इसकी लकड़ियों को पानी से भी नुकसान नहीं पहुंचता है।
किसान समाचार: उपजाऊ मिट्टी, अच्छी जल निकासी और सामान्य पीएच वाली भूमि पर ही महोगनी पेड़ की खेती की जा सकती है। ऊंचे स्थानों पर इसकी खेती से किसानों को नुकसान सहना पड़ सकता है। हवा का बहाव तेज होने की वजह से यह पेड़ ऐसी जगहों पर जीवित नहीं रह पाता है।महोगनी की लकड़ियों का उपयोग जहाज, गहने, फर्नीचर, प्लाईवुड, सजावट और मूर्तियां बनाने में किया जाता है। पत्तियों और बीजों के तेल का इस्तेमाल मच्छर भगाने वाले प्रोडक्ट्स और कीटनाशक बनाने में किया जाता है। इसका इस्तेमाल साबुन, पेंट, वार्निश और कई तरह की दवाइयां बनाने में भी किया जाता है।
Kisan News: 12 साल में कटाई के लिए तैयार होने वाले इस पेड़ के बीज बाजार में 1 हजार रुपये प्रति किलो बिकते हैं। तकरीबन 2000 से 2200 रुपये प्रति क्यूबिक फीट थोक में लकड़ियां बिकती हैं। पत्तियों और छाल में औषधीय गुण होते हैं। कई बीमारियों के खिलाफ इसका सेवन फायदेमंद है। ऐसे में ये भी महंगी कीमतों में बाजार में बिकती हैं। एक अनुमान के मुताबिक एक एकड़ में महोगनी की खेती से किसान आराम से 70 लाख से एक करोड़ तक का मुनाफा कमा सकता है।

