Mandsaur Mandi Bhav Today: कृषि उपज मंडी मंदसौर में आज सोयाबीन के भाव में जोरदार तेजी देखने को मिली है। कृषि उपज मंडी मंदसौर में आज सोयाबीन की बंपर आवक के साथ-साथ सोयाबीन की कीमतों में भी जोरदार तेजी देखने को मिली है। मंदसौर मंडी में आज सोयाबीन की 9305 क्वालिटी का भाव 6115 रूपए प्रति क्विंटल तक रहा है। वहीं मंदसौर मंडी में सोयाबीन के न्यूनतम भाव 3500 रूपए प्रति क्विंटल से लेकर 5780 रूपए प्रति क्विंटल तक रहे हैं।
आज के मंदसौर मंडी भाव: कृषि उपज मंडी मंदसौर में सोयाबीन के साथ साथ लहसुन और प्याज की आवक में भी तेजी देखने को मिली है। मंदसौर मंडी में आज लहसुन के न्यूनतम भाव 500 रूपए प्रति क्विंटल से लेकर अधिकतम भाव 13500 रूपए प्रति क्विंटल तक रहे हैं। वहीं मंदसौर मंडी में नया प्याज के न्यूनतम भाव 700 रूपए प्रति क्विंटल और अधिकतम भाव 1400 रूपए प्रति क्विंटल तक रहे हैं। इसके अलावा मंदसौर मंडी में अन्य उपज की कीमतों में भी सुधार देखने को मिला है।
मंदसौर मंडी भाव: आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से कृषि उपज मंडी मंदसौर की आज की सभी फसलों के ताजा भाव की जानकारी विडियो के माध्यम से आपको बताएंगे। नीचे दिए गए वीडियो में आप मंदसौर मंडी की सभी फसलों के ताजा भाव क्वालिटी के साथ देख सकते है। मंदसौर मंडी भाव इस प्रकार है:-
आज के मंदसौर मंडी भाव ( Mandsaur Mandi bhav today )
आज के इंदौर मंडी भाव ( Indore Mandi Bhav Today )
इसी प्रकार रोजाना सभी मंडियों के ताजा भाव और किसानों से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे साथ बने रहे।