Lemon Farming: नींबू की खेती देंगी आपको अधिक मुनाफा, देखिए नींबू की सफल खेती कैसे करें

Picsart 22 12 01 13 17 10 931
नींबू की खेती से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी

Lemon farming: नींबू की सफल को बहुत फायदेमंद माना जाता है। नींबू की फसल की जरूरत हर समय बनी रहती है। नींबू की फसल में किसानों को काफी अच्छा मुनाफा भी प्राप्त हो सकता है। आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से नींबू की खेती की जानकारी प्रदान करेंगे और इसी के साथ नींबू की खेती से संबंधित महत्वपूर्ण बातें भी आपको बताएंगे। अगर आप भी नींबू की खेती कर अधिक मुनाफा कमाना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

नींबू की खेती कैसे करें: नींबू की फसल कम लागत में अधिक मुनाफा प्रदान करती है। अब हम देखते हैं कि नींबू की खेती कैसे की जाती है और इसकी क्या क्या विशेषताएं होती है।

• नींबू का उपयोग अचार, नींबू पानी और शिकंजी बनाने में होता है, जिससे इसकी हमेशा जरुरत रहती है।
• नींबू की खेती सभी प्रकार की मिट्टी में की जा सकती है लेकिन बलुई दोमट मिट्टी में नींबू की खेती बेहतर मानी जाती है।
• नींबू की बागवानी के लिए गर्म और नम जलवायु की जरूरत होती है। इसके लिए 20 से 30 सेंटीग्रेड औसत तापमान उपयुक्त होता है।
• नींबू के पौधे लगाने का सही समय जुलाई से अगस्त होता है। नर्सरी की तैयारी इससे पहले ही कर लेना अच्छा होता है।
• नींबू की बागवानी से पहले गर्मी के दिनों में खेत की गहरी जुताई कर लेना बेहतर है।
• नींबू का पौधा लगाते समय गोबर कंपोस्ट का उपयोग अवश्य करें।
• नींबू की उन्नत किस्मों में बारामासी नींबू, कागजी नींबू और मीठा नींबू की किस्म शामिल है।
• पानी की कमी होने पर हर 10 दिनों में सिंचाई करते रहे।
• नींबू की फसल में लगने वाले रोगो में कैंकर,आद्र गलन रोग, नींबू का तेला और धीमा निखरा शामिल है।
• नींबू में किसी भी प्रकार की बिमारी होने पर बाग विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
• नींबू की कीमत 50 से 100 रूपए प्रति किलो तक होती है और कभी कभी यह भाव 300 से 400 रूपए प्रति किलो तक हो जातें हैं।
• एक एकड़ नींबू की खेती से सालाना 6 से 7 लाख रुपए की कमाई की जा सकती है।

  social whatsapp circle 512WhatsApp Group Join Now
2503px Google News icon.svgGoogle News  Join Now
Spread the love