Jojoba Farming: जोजोबा की खेती कर किसान आसानी से लाखों का मुनाफा हासिल कर सकते हैं। यह एक ऐसी फसल है जिसके बारे में अधिकांश किसानों ने अभी तक नहीं सुना होगा लेकिन इसके तेल की डिमांड भारत सहित दुनिया भर में होने की वजह से राजस्थान के किसानों द्वारा इसकी बड़ी संख्या में खेती की जाती है। एक एकड़ में जोजोबा की खेती करने से 5 क्विंटल बीज निकलता है। वहीं अगर बाजार में इसकी कीमत की बात करें तो जोजोबा के 1 लीटर तेल की कीमत लगभग 7000 रुपये है।
Jojoba Farming: जोजोबा की खेती कर लाखों कमाओ,देश-विदेश में इसके तेल की है डिमांड
जोजोबा की खेती: धीरे-धीरे देश के किसानों द्वारा खेती को उन्नत बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों की फसलों की खेती करने में रुचि दिखा रहे हैं जिनसे उन्हें कम लागत में अधिक मुनाफा मिल सके। इन्हीं फसलों में से एक जोजोबा की फसल भी शामिल है जिस की खेती कर मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। जोजोबा फसल की खेती अधिकांश रेगिस्तान वाले इलाकों में की जाती है। जोजोबा फसल की खेती भारत देश में अधिकांश राजस्थान के किसानों द्वारा की जाती है और राजस्थान के किसान सालाना इस फसल से लाखों का मुनाफा भी कमाते हैं।आज हम आपको इसी फसल से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराएंगे और इसके साथ ही बताएंगे कि अगर आप अपने राज्य में इसकी खेती करना चाहें तो कैसे कर सकते हैं।
Jojoba Farming: जोजोबा एक ऐसी फसल है जिस की खेती अगर सही तरीके से की जाए तो यह अन्य फसलों के मुकाबले आपको काफी ज्यादा पैदावार दे सकती है। 1 एकड़ भूमि पर जोजोबा की खेती में करीब 5 क्विंटल से अधिक बीज की पैदावार होती है जो मार्केट में काफी अच्छी कीमत पर बिकता है। नहीं अगर बाजार में जोजोबा के तेल की कीमत देखे जाए तो सामान्यतः जोजोबा के 1 लीटर तेल की कीमत 7000 रुपए प्रति लीटर है। अगर जोजोबा के 5 क्विंटल बीज की बात की जाए तो इनसे आप लगभग 250 लीटर से अधिक तेल निकाल सकते हैं।
जोजोबा की खेती: भारत सहित दुनियाभर में जो जो बाकी काफी ज्यादा डिमांड है क्योंकि जोजोबा के बीज से निकलने वाले तेल में वैक्स एस्टर मौजूद होते हैं। ये वैक्स एस्टर, मॉइस्चराइज़र, शैंपू, बालों के तेल, लिपस्टिक, कंडीशनर, एंटी-एजिंग और सन केयर प्रॉडक्ट्स बनाने में इस्तेमाल किये जाते हैं। इसके अलावा केमिकल्स और दवायें बनाने में भी इसका बड़े पैमाने पर प्रयोग किया जाता है।
आज के उदयपुर मंडी भाव ( Udaipur Mandi Bhav Today )
राजस्थान के अलावा कहां होती है खेती: जोजोबा की फसल मुख्य रूप से राजस्थान में होती है। हालांकि, कृषि विशेषज्ञों की मानें तो पंजाब, हरियाणा उड़ीसा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के किसान भी जोजोबा की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। यूपी और बिहार वाले किसान भी इस फसल में अपने हाथ आजमां सकते हैं, लेकिन बस उन्हें थोड़ी तकनीक का भी इसकी खेती के लिए सहारा लेना पड़ेगा। हालांकि, बुंदेलखंड के कुछ इलाकों में इसकी फसल बोई जा सकती है और उससे मुनाफा भी कमाया जा सकता है।