Black Mango Farming: काले आम की उन्नतशील खेती करें, मिलेंगा अधिक मुनाफा,जाने काले आम की खासियत

4 Min Read
खबर शेयर करें

गर्मियों का सीजन (Summer Season) शुरू होते ही बाजार में सबसे अधिक आम देखने को मिलते हैं और लोगों को भी इन्हें खाना बेहद ही पसंद होता है। लेकिन अब बाजार में ब्लैक मैंगो (Black Mango) भी आ गया है, जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है।
फलों के राजा आम (Mango) को तो आप सभी ने देखा होगा और इसे चखा भी होगा। लेकिन आज हम आपके लिए ऐसा आम लेकर आए हैं, जिसको शायद ही बाजार में आप सब ने देखा होगा। जी हां हम बात कर रहे हैं काला आम जिसे मार्केट में ब्लैक मैंगो (Black Mango) के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, इस आम का पूरा नाम Black Stone Mango है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस ब्लैक मैंगो ने बहुत ही कम समय में लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। जिन भी लोगों ने इसे चखा है, वह इस काले आम के दिवाने हो गए हैं। तो आइए आज हम इस लेख में Black Stone Mango के बारे में थोड़ा विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं।

ब्लैक मैंगो का पौधा

मिली जानकारी के मुताबिक, इसकी खेती लगभग साधारण आम की तरह ही होती है। अब आप सोच रहे होंगे की अगर यह आम काला है, तो इसका पौधा कैसा होगा। दरअसल, इसका पौधा भी काले रंग का होता है और उसमें आने वाली पत्तियां भी काले रंग की ही होती हैं। इसके पत्ते साधारण आम के पौधे की तरह चौड़े व लंबे होते हैं। इन पौधे का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि इसमें रोग व कीट लगने की संभावना सबसे अधिक होती है, जो पूरे पौधे को नष्ट कर देती है।

बता दें कि काला आम के पौधों में से फल आने में 5 से 6 साल का समय लग जाता है। लेकिन इसकी कुछ ऐसी भी वैरायटी होती हैं, जिसमें फल 1 से 2 साल में आ जाते हैं। किसान भाई इसके एक पेड़ से लगभग 15 किलो तक सरलता से आम की पैदावार प्राप्त कर सकते हैं।

लोग इसके पौधों को बाजार से खरीदकर अपने घर के गमले में भी इसकी खेती कर सकते हैं। बाजार में ब्लैक मैंगो के पौधे सरलता से आपके बजट के मुताबिक मिल जाएंगे। अगर आपको यह बाजार में नहीं मिलते हैं, तो आप इसके पौधों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी खरीद सकते हैं।

ब्लैक मैंगो की खासियत (Specialty of Black Mango)


ब्लैक मैंगो (Black Mango) में साधारण आम की तुलना में चीनी की फीसदी 75 प्रतिशत तक कम पाई जाती है। यह आम व्यक्ति की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसे एक मात्रा में खाने से डायबिटीज पीड़ित (Suffering From Diabetes) को राहत मिलती है. यह भी कहा जाता है कि इस ब्लैक मैंगो को खाने से ग्लूकोज लेवल कंट्रोल में रहता है।


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।