Soyabin Report: 40 लाख टन सोयाबीन का निर्यात, ब्राजील में 53% सोयाबीन कटी, देखें भाव पर क्या पड़ेगा असर

6 Min Read
खबर शेयर करें

Soybean global price 2023: विश्व में सर्वाधिक सोयाबीन उत्पादक देशों में ब्राजील का नाम आता है। ब्राजील के बाद ऑस्ट्रेलिया – भारत में भी अच्छी मात्रा में सोयाबीन की खेती होती है। यहां भी सोयाबीन का उत्पादन बेहतर है। इस समय ब्राजील में सोयाबीन कटाई का कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि ब्राजील में बड़ी फसल के कारण सीबीओटी सोयाबीन में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। ब्राजील में अब तक अपनी 53 फीसद सोयाबीन की फसल की कटाई हो चुकी है।

सोयाबीन के भाव में गिरावट (Soybean global price 2023)
अमेरिका में गहराते वित्तीय संकट के दौरान ब्राजील ने मार्च के पहले पखवाड़े में 40 लाख टन सोयाबीन का निर्यात किया है। इधर, भारतीय बाजारों में भी तेलों में ग्राहकी का सपोर्ट नहीं मिलने और प्लांटों में तेलों का भरावा बढ़ने से कीमतों में ने गिरावट का क्रम जारी रहा।

गुरुवार को इंदौर में सोयाबीन तेल 15-20 रुपये टूटकर 1040 और पाम तेल इंदौर 1005-1010 रुपये प्रति दस किलो रह गया।

सूत्रों के अनुसार नेफेड ने 20 हजार टन सरसों खरीदी का टेंडर जारी किया है। पिछले बिड भाव (Soybean global price 2023) ऊंचे होने की वजह से अब तक कोई खरीदारी नहीं हुई। देशभर में सोयाबीन की आवक 2 लाख 20 हजार बोरी के करीब दर्ज की गई। इसमें से मध्यप्रेदश में आवक 80 हजार बोरी की रही। इंदौर छावनी मंडी में सोयाबीन बेस्ट 7400 एवरेज 4800-5300 रुपये प्रति क्विंटल तक बोला गया।

खाद्य तेल पर आयात शुल्क बढ़ाने की मांग (Soybean global price 2023)

मंडियों में सोयाबीन की आवक बढ़ने और प्लांटों की ऊंचे दामों पर लेवाली कमजोर रहने से सोयाबीन के दाम घटाकर बोले जा रहे हैं। प्लांट खरीदी भाव 5325 से लेकर 5450 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। आल इंडिया रबी तेल-तिलहन सेमिनार में एक बार फिर मंडी टैक्स तुरंत हटाए जाने की है। वहीं किसानों के बढ़ते नुकसान को ध्यान में रखते हुए खाद्य तेल पर आयात शुल्क बढ़ाए जाने की मांग भी की गई है। मांग की गई है कि आयात शुल्क बढ़ाकर 20-25 फीसद किया जाए।

क्या सोयाबीन के भाव बढ़ेंगे , जानें

सोयाबीन को केंद्र सरकार ने वायदा कारोबार (Soybean global price 2023) से बाहर कर दिया है अब सोयाबीन के भाव सोया तेल पर ही निर्भर हैं। इधर, सोया तेल में ग्राहकी का सपोर्ट बेहद कमजोर होने के कारण कीमतों में मंदी का वातावरण जारी है। चालू सप्ताह के पहले दिन से ही सप्ताह के खत्म होने शुक्रवार 17 मार्च तक सोया तेल इंदौर में घटकर नीचे में 1055 ऊपर में 1060 रुपये प्रति दस किलो रह गया।

वर्तमान स्थिति को देखते हुए सोयाबीन के व्यापार विशेषज्ञ सोयाबीन के भाव में अब बढ़ोतरी होने की संभावना कम ही जता रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि पूरे वर्ष सोयाबीन के भाव 7000 रुपए प्रति क्विंटल से कम के रहेंगे। सामान्य में सोयाबीन (Soybean global price 2023) के औसत भाव 5000 से लेकर 5800 रुपए के मध्य रहने की संभावना है।

क्यों नहीं बढ़ रहे सोयाबीन के भाव, जानिए

सोयाबीन के कम भाव होने की प्रमुख वजह सरसों के रिकॉर्ड उत्पादन को बताया जा रहा है। जानकार क्षेत्रों के अनुसार सरसों का रिकॉर्ड उत्पादन एवं वैश्विक बाजार में रमजान की शुरुआत के पूर्व तेल बाजारों में तेजी की बजाय मंदी आ रही है।किसके साथ ही केंद्र सरकार का एक निर्णय किसानों पर भारी पड़ता दिख रहा है सरकार (Soybean global price 2023) ने महंगाई पर काबू करने के लिए सोयाबीन गेहूं चना सरसों जैसे प्रमुख फसलों को वायदा बाजार से मुक्त कर रखा है। इस कारण भी सोयाबीन के भाव में बढ़ोतरी नहीं हो रही है।

सोयाबीन के अलावा इन फसलों के भाव में भी मंदी

गेहूं के साथ-साथ यह वर्ष सोयाबीन एवं सरसों की फसल के लिए भी अच्छा साबित होता दिखाई नहीं दे रहा है। संभावना जताई जा रही है कि यह वर्ष कृषि जिंसों के लिए सबसे खराब वर्ष रह सकता है। किसानों को सोयाबीन गेहूं एवं सरसों को सस्ते भावों पर बेचना पड़ रहा है। सरसों एवं गेहूं की शासकीय खरीदी क्रमशः 5450 एवं 2150 – 2125 रुपए प्रति क्विंटल (Soybean global price 2023) निर्धारित है। लेकिन इसके कम रेट पर किसानों को दोनों फसल बेचना पड़ रही है वही तो सोयाबीन में तो लंबे समय से मंदी का दौर चल रहा है।

प्लांटों की सोयाबीन में खरीदी भाव

Soybean global price 2023 – अडानी नीमच-विदिशा 5400 अग्रवाल नीमच 5425 बंसल 5400 बैतूल ऑयल्स 5425 सतना 5300 कोरेनेशन 5380 धीरेंद्र सोया 5440 लाभांषी 5425 केपी नेवरी 5380 खंडवा ऑयल्स 5375 मित्तल सोया 5401 एमएस 5425 पचोर 5375 नीमच प्रोटिन 5425 सावरिया इटारसी 5400 सालासर 5440 स्नेहिल सोया 5381 सूर्या फूड 5430 वर्धमान कालापीपल 5325 ब्यावरा 5425 विप्पी 5340 स्कॉयलार्क 5350 सोनिक 5325 आरएच सिवनी 5300 रामा 5300 पतंजलि 5325 कृति 5325 आयडिया 5300 हरिओम 5325 अवि 5300 रुपए।


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।