Soyabin Rates:थम सकती है सोयाबीन की कीमतों में तेजी,देखें कीमतों में गिरावट के 7 बड़े कारण

4 Min Read
खबर शेयर करें

Picsart 22 11 14 14 12 39 029
आज के सोयाबीन मंडी भाव

Soyabin Rates Today: प्रदेश और देश में लगातार सोयाबीन के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। इस बार सोयाबीन के दाम रिकॉर्ड तोड़ ऊंचाइयां छूते जा रहे हैं। वर्तमान में सभी मंडियों में सोयाबीन के औसतन भाव 6000 रुपए प्रति क्विंटल चल रहे हैं। इसी के साथ सोयाबीन के अधिकतम भाव 7800 रुपए प्रति क्विंटल भी देखने को मिले हैं। सोयाबीन में तेजी के दौर के साथ-साथ सोयाबीन की कीमतों को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें संभावना जताई गई है कि आने वाले समय में सोयाबीन में तेजी का यह दौर थम सकता है।

Soyabin Rates:थम सकती है सोयाबीन की कीमतों में तेजी,देखें कीमतों में गिरावट के 7 बड़े कारण

आज के सोयाबीन मंडी भाव: विशेषज्ञों और बड़े कार्य वालियों का कहना है कि आने वाले समय में सोयाबीन के भाव में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसको लेकर कारोबारियों द्वारा सात बड़े कारण भी बताए गए हैं जो हमारे द्वारा आपको इस लेख के माध्यम से बताए जाएंगे। सोयाबीन के भाव में गिरावट के पीछे यह 7 बड़े कारण:-

यह भी पढ़िए:-Kisan News: रबी की फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए आसान वैज्ञानिक तरीके, देखिए जानकारी

• सोयाबीन की कीमतों में तेजी दुखने का कारण वैश्विक बाजार में सोयाबीन की खली मांग कमजोर होने के साथ ही आवक का दबाव बनना हो सकता है।
• इसके अलावा रूस और यूक्रेन के बीच अब तनातनी कम हो गई है। इसके चलते कारोबारियों का कहना है कि सोयाबीन की कीमत में करीब 300 रुपए प्रति क्विंटल तक गिरावट आ सकती है।
• महीने भर में सोयाबीन के दाम 10 फीसदी बढ़ चुके हैं। इस साल देश में 125 से 130 लाख टन सोयाबीन पैदा होने का अनुमान है।
• सोयाबीन कि अच्छी फसल के बावजूद महीने भर से सोयाबीन के दाम बढ़ रहे हैं। इसकी वजह रूस—यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसके दाम बढ़ना है। अब यह कम होने की आशंका है।
• अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोयाबीन खली की मांग भी कमजोर है, ऐसी स्थिति में सोयाबीन के भाव में अचानक गिरावट देखने को मिल सकती है।
•CONAB ने ब्राजील के 2022/23 सोयाबीन फसल अनुमान को बढ़ाकर 153.5 मिलियन मीट्रिक टन कर दिया है। यह भी एक कारण हो सकता है।
•ब्राजील की एग्रीकल्चर स्टैटिक्स एजेंसी (CONAB) ने अपने नवंबर के आकलन में ब्राजील के 2022/23 सोयाबीन फसल अनुमान को 152.35 मिलियन मीट्रिक टन के अपने पिछले अनुमान से 1.15 मिलियन मीट्रिक टन तक बढ़ा दिया है।

आज के मंदसौर मंडी भाव ( Mandsaur Mandi bhav today )

इन सभी कारणों की वजह से सोयाबीन के भाव गिरने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल इसका असर सोयाबीन के बाजार में हमें देखने को नहीं मिला है। रोजाना है इसी प्रकार से मध्य प्रदेश की सभी मंडियों के ताजा भाव और किसानों से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे साथ बने रहे।

आज के इंदौर मंडी भाव ( Indore Mandi Bhav Today )


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *