Pearl Farming :- मोती की खेती से चमकेंगी किस्मत जानिए कितना होगा मुनाफा। इन दिनों मोती की खेती काफी प्रचलित है और इसके लिए बहुत ज्यादा पैसे की भी जरूरत नहीं होती है. इस कारोबार में आपको सरकार की ओर 50 फीसदी तक की सब्सिडी भी दी जाती है। अगर आपको भी खेती करने का शौक है तो यह आपके काम की खबर है। आज हम आपको ऐसी खेती के बारे में बताएंगे, जिसमें आप सिर्फ 25,000 रुपये लगाकर 3 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते है। खास बात यह है कि इस खेती के लिए किसी भी तरह की टेक्निकल नॉलेज की जरूरत नहीं होती है। आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं।
खेती के लिए तालाब सीप की जरूरत होगी
सीप भारत के कई राज्यों में मिलते हैं। आप इसके दक्षिण भारत और बिहार के दरभंगा से खरीद सकते हैं। इसके अलावा देश के कई संस्थान आपको सीप की खेती की ट्रेनिंग भी देते हैं। मोती की खेती करने के लिए आपको तालाब, सीप की जरूरत होगी। इसके अलावा तालाब आप अपने पैसों से भी खुदवा सकते हैं या फिर आपको इसके लिए सरकार से 50 फीसदी की सब्सिडी भी मिल जाती है। इसके अलावा आप मछुआरों से भी सीप खरीद कर खेती शुरू कर सकते हैं। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद और मुंबई में भी आपको मोती की खेती के लिए ट्रेनिंग दी जाती है। जानिए कितना होगा मुनाफा।

