समर्थन मूल्य 2024 : किसानों से 27,00 रूपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदेंगी सरकार, जानिए समर्थन मूल्य की लिस्ट 2024

2 Min Read
खबर शेयर करें

समर्थन मूल्य वह मूल्य है जिसे सरकार ने किसानों को उनकी फसल के लिए देने का निर्णय किया है।समर्थन मूल्य वह मूल्य है जिसे सरकार ने किसानों को उनकी फसल के लिए देने का निर्णय किया है। इससे कम मूल्य पर सरकार किसानों की फसल नहीं खरीदती है। वर्तमान में केंद्र सरकार 23 फसलों पर समर्थन मूल्य देती है। इस लेख में हम 2024 के समर्थन मूल्य के बारे में जानेंगे। 2024 के समर्थन मूल्य को केंद्र सरकार ने घोषित कर दिया है और इसका नया भाग 2024 में आपको मिलेगा। इस नए साल में आपको सभी फसलों का क्या मूल्य मिलेगा, यह हम आपको इस लेख में नीचे बताएंगे।

2024 के समर्थन मूल्य को केंद्र सरकार ने घोषित कर दिया है, लेकिन राज्य सरकारों को भी इसे मंजूर करना होगा। हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं के लिए नया रेट 2700 रुपये प्रति क्विंटल बताया है। अगर इस रेट को मंजूरी मिल जाती है, तो गेहूं के लिए नया समर्थन मूल्य 2700 रुपये प्रति क्विंटल होगा। लेकिन राज्य सरकार ने इस रेट को अभी तक मंजूर नहीं किया है।

गेहूं: 2023 में 2125 रुपये प्रति क्विंटल था, 2024 में 2275 रुपये प्रति क्विंटल होगा, वृद्धि 150 रुपये प्रति क्विंटल होगी।

चना: 2023 में 5335 रुपये प्रति क्विंटल था, 2024 में 5440 रुपये प्रति क्विंटल होगा, वृद्धि 105 रुपये प्रति क्विंटल होगी।

मसूर: 2023 में 6000 रुपये प्रति क्विंटल था, 2024 में 6425 रुपये प्रति क्विंटल होगा, वृद्धि 425 रुपये प्रति क्विंटल होगी।

सरसों: 2023 में 5450 रुपये प्रति क्विंटल था, 2024 में 5650 रुपये प्रति क्विंटल होगा, वृद्धि 200 रुपये प्रति क्विंटल होगी।

जौ: 2023 में 1735 रुपये प्रति क्विंटल था, 2024 में 1850 रुपये प्रति क्विंटल होगा, वृद्धि 115 रुपये प्रति क्विंटल होगी।

कुसुम: 2023 में 5650 रुपये प्रति क्विंटल था, 2024 में 5800 रुपये प्रति क्विंटल होगा, वृद्धि 150 रुपये प्रति क्विंटल होगी।


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।