किसान कर्ज माफी योजना 2023: लघु एवं सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है उसी प्रकार से यूपी राज्य के सभी छोटे एवं सीमांत किसानों का ऋण माफ करने हेतु यूपी राज्य सरकार द्वारा एक महत्वकांक्षी योजना का संचालन किया जा रहा है उस योजना का नाम है किसान कर्ज माफी योजना इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य के सभी किसानों का निजी एवं सरकारी बैंकों का कर्ज माफ किया जाएगा |
Kisan karj maafi Yojana 2023: अगर आप भी यूपी राज्य के किसान हैं और आपने कृषि कार्य हेतु किसी भी सरकारी या फिर प्राइवेट बैंक से ₹100000 तक का ऋण लिया है तो आपके लिए बड़ी ही खुशी की खबर है क्योंकि यूपी राज्य सरकार द्वारा किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023 को जारी किया गया है इस लिस्ट की सहायता से उत्तर प्रदेश राज्य के लगभग 2.63 लाख कृषकों का ऋण माफ किया जाएगा। इसलिए अगर आप भी कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आपको इस लिस्ट में अपना नाम अवश्य चेक करना चाहिए।
किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023 ( Kisan karj maafi list 2023 )
किसान कर्ज माफी योजना का प्रारंभ मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी के द्वारा 9 जुलाई 2017 को किया गया था इस योजना का मुख्य उद्देश्य खेती बाड़ी की आपूर्ति हेतु लिए गए ऋण को माफ करना है क्योंकि कई बार कृषि कार्य में उपयोग होने वाली खाद्य, दवाइयां एवं बीज आदि सामग्री खरीदने हेतु कृषकों को सरकारी या प्राइवेट बैंक से ऋण लेना पड़ता है लेकिन कई बार प्राकृतिक आपदाओं या फिर किसी अन्य कारण से फसल खराब हो जाती है जिसके कारण कृषक भाई इस ऋण को चुका नहीं पाते हैं और इन सभी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है |
इन सभी दिक्कतों से मुक्ति दिलाने के लिए यूपी राज्य सरकार द्वारा कृषि किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023 को जारी किया गया है इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश राज्य के चयनित किसानों का नाम दर्ज किया गया जिसके माध्यम से लगभग 2.63 लाख किसानों का प्राइवेट और सरकारी बैंकों का ₹100000 का ऋण माफ किया जाएगा। इसलिए हमारे इस लेख में प्रदान की गई प्रक्रिया के माध्यम से किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023 अवश्य चेक करें
किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023 मुख्य उद्देश्य
उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा जारी की गई किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023 का मुख्य उद्देश्य सभी छोटे और सीमांत किसानों का ₹100000 तक का ऋण माफ करना है। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा संचालित यूपी किसान कर्ज माफी योजना के तहत 5 एकड़ से कम कृषि योग्य भूमि वाले किसानों का प्राइवेट और सरकारी बैंकों का ऋण माफ करने हेतु सूची तैयार कर रही है जिसमें किसानों द्वारा आवेदन किये गये सूची में किसान कर्ज माफी की लिस्ट होंगी।
किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023 की सहायता से उत्तर प्रदेश राज्य के लगभग 86 लाख किसानों को फायदा होने की उम्मीद है इसलिए जो भी किसान अपने कर्ज से मुक्ति चाहते है वह सभी किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023 में अपना नाम चेक कर लाभ प्राप्त करें।
किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023 हेतु पात्रता
• केवल उत्तर प्रदेश राज्य के मूल निवासी नागरिक ही इस योजना हेतु आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
• अधिक वार्षिक आय वाले कृषकों को किसान कर्ज माफी लिस्ट का लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा।
• प्राइवेट या सरकारी बैंकों में ली गई ऋण की अधिकतम राशि ₹100000 होनी चाहिए तभी आप का ऋण माफ किया जाएगा।
किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023 हेतु केवल लघु और सीमांत किसानों को हि लाभ प्रदान किया जाएगा।
• 2 एकड़ से अधिक कृषि योग्य भूमि वाले कृषकों को इस योजना का लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा।
किसान कर्ज माफी योजना 2023 में आवेदन के लिए दस्तावेज
• राशन कार्ड
• समग्र आईडी
• केसीसी बैंक पासबुक
• मोबाइल नंबर
• बैंक पासबुक
• आय प्रमाण पत्र
• भूमि से जुड़े दस्तावेज
किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023 को कैसे चेक करें?
• किसान कर्ज माफी लिस्ट को चेक करने के लिए सर्वप्रथम सभी कृषकों को आधिकारिक वेबसाइट www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in पर जाना है।
• आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने के दौरान आप सभी की स्क्रीन पर होम पेज प्रदर्शित हो जाएगा।
• होम पेज पर सभी उम्मीदवारों के लिए कर्ज माफी लिस्ट का विकल्प दिखाई देगा उस विकल्प पर क्लिक करें।
• इस विकल्प पर क्लिक करने के पश्चात ही आप सभी के सामने नई विंडो प्रदर्शित होगी जिस पर अपने राज्य, जिला एवं ग्राम का चयन करें।
• सभी प्रकार की मांगी गई आवश्यक जानकारियों का चयन करने के पश्चात सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें।
• इस प्रकार से आप सभी की स्क्रीन पर किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023 ओपन हो जाएगी।
• अब सभी किसान भाई इस लिस्ट में अपना नाम देखकर नीचे दिए गए डाउनलोड के विकल्प से इस लिस्ट को सफलतापूर्वक डाउनलोड कर सकते हैं।

