समर्थन मूल्य 2023 पर रबी वर्ष 2023-24 में गेहूं का आनलाइन पंजीयन प्रक्रिया, देखें कैसे करें पंजीयन

4 Min Read
खबर शेयर करें

समर्थन मूल्य पर गेहूं का पंजीयन: रबी विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन 6 फरवरी से शुरू हो जाएंगे जो 28 फरवरी तक चलेंगे। बता दे की इस बार किसान साथी फ्री पंजीयन करा सकेंगे, केंद्र सरकार ने अब एसएमएस की अनिवार्यता खत्म कर दी है। पंजीयन को लेकर एमपी में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

समर्थन मूल्य पर निशुल्क पंजीयन करें किसान

MSP 2023 wheat registration: अब किसान निःशुल्क रजिस्ट्रेशन (Wheat Online regstration for 2023-24) भी करवा सकते हैं। सशुल्क पंजीयन के लिए किसान को 50 रुपए देने होंगे। किसानों की समस्याओं को देखते हुए इस बार एसएमएस की अनिवार्यता को भी समाप्त किया है। पूर्व में किसान को फसल बेचने के लिए मोबाइल पर एसएमएस मिलता था। इसकी प्राप्त तारीख पर किसान उपार्जन केंद्र पर जाकर फसल बेच सकता था।

Minimum support price registration: इस बार व्यवस्था में सुधार करते हुए एसएमएस की प्राप्ति की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। नई व्यवस्था में किसान फसल बेचने के लिए दिन, समय और केंद्र के साथ स्लॉट का चयन भी स्वयं कर सकेंगे प्रदेश में 3480 उपार्जन केंद्र (Wheat Online regstration for 2023-24) खोले जाएंगे। जिले में 66 सेंटरों के माध्यम से किसान उपज बेच सकेंगे।

न्यूनतम समर्थन मूल्य पंजीयन 2023: किसान के पास जमीन की किताब (पावती), आधार कार्ड, बैंक अकाउंट की पासबुक बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक होना चाहिए। आधार कार्ड लिंक नहीं है तो भुगतान अटक सकता है। पंजीयन के लिए भू-अभिलेख में दर्ज खाते, खसरा, आधार कार्ड का मिलान होना जरूरी है। गड़बड़ी होने पर सुधार तहसील कार्यालय में होगा।

इस तरह होगी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

‘सशुल्क रजिस्ट्रेशन- ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र और साइबर कैफे पर रजिस्ट्रेशन के लिए किसान को शुल्क देना होगा। यहां किसानों को प्रति रजिस्ट्रेशन (Wheat Online regstration for 2023-24) की फीस 50 रुपए चुकाना होगी। निःशुल्क रजिस्ट्रेशन- ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय, सहकारी समितियों व विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केंद्र और एमपी किसान एप पर निःशुल्क रजिस्ट्रेशन होंगे।

मोबाइल से पंजीयन करने की पूरी प्रक्रिया

• किसानों को खुद पंजीयन के लिये उन्हे अपने मोबाइल में गूगल पर www.mpeuparjan.nic.in पद पर जाना होगा।
• वहां नीचे उन्हें दो विकल्प मिलेंगे- खरीफ और रबी। (Wheat Online regstration for 2023-24)
रबी के विकल्प में “रबी-2023-24” लिखा दिखेगा।
• उस पर क्लिक करने पर एक नई लिंक खुलेगी। उसमे दो ऑप्शन दिखेंगे।
• पहले ऑप्शन पर लिखा होगा- किसान पंजीयन/आवेदन सर्च।
उस पर क्लिक करते ही नई लिंक खुलेगी, जिसमें खसरा नंबर, नाम, आधार नंबर, बैंक खाता संख्या आदि विकल्प दिखेंगे।
• इन सभी को भरकर किसान को सबमिट (नईउपज) बटन दबाना होगा।
• इसके बाद रजिस्टर्ड नंबर पर एक OTP आएगा।
• OTP दर्ज कर सबमिट करते ही किसान का रजिस्ट्रेशन (Wheat Online regstration for 2023-24) हो जाएगा।

इस बार 110 रुपए प्रति क्विंटल ज्यादा मिलेंगे

इस बार किसानों को गेहूं के 2125 रुपए प्रति क्विंटल मिलेंगे। पिछले वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपए था। केंद्र सरकार ने इस वर्ष 2023-24 में 110 रुपए की बढ़ोतरी की।किसान का खाता आधार नंबर से लिंक होना जरूरी है, 6 फरवरी से गेहूं उपार्जन के पंजीयन (Wheat Online regstration for 2023-24) शुरू हो जाएंगे। जो किसान जिस बचत खाते में भुगतान चाहते हैं, वह आधार से लिंक होना जरूरी है। अन्यथा भुगतान संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं। स्त्रोत – choupalsamachar


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।