किसान ऋण माफी योजना: सरकार द्वारा 35 लाख किसानों को दिए जाएंगे 3500 रूपए, जल्दी उठाएं लाभ

4 Min Read
खबर शेयर करें

भारत में कृषि व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए सरकारी प्रोत्साहन बहुत जरूरी है इसलिए केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से समय-समय पर कई तरह की योजनाएं संचालित की जाती है। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना और इनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है। किसानों को सरकारी मदद किसी भी रूप में मिलनी ही चाहिए ताकि ये उत्साहपूर्वक खेती कर देश की आर्थिक उन्नति में योगदान कर सकें। सरकारें अपने बजट में खेती-किसानी से संबंधित ऋण उपलब्ध कराने की घोषणाएं करती हैं। इसके अलावा पुराने ऋणों को माफ किया जाता है। हाल ही झारखंड सरकार ने 2023-24 का बजट पेश करते हुए सूखाग्रस्त इलाकों में प्रभावित किसानों के लोन माफ करने की घोषणा की है। इसके तहत झारखंड प्रदेश के 4.5 लाख से अधिक किसानों के 1 हजार 7 सौ 27 करोड़ रुपये के लोन माफ किए गए हैं। यहां ट्रैक्टर गुरू पर इस पोस्ट में आपको झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है। इसे पढें और लाइक करें।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना से मिलेगी सहायता

झारखंड सरकार ने प्रदेश के किसानों को सूखे की स्थिति से निपटने के लिए पहले तो इनके कर्ज माफ किए। इसके बाद किसानों को आर्थिक रूप से राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना शुरू की। इसके तहत 22 जिलों के 226 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया था। इन क्षेत्रों के प्रभावित किसानों के खातों में सरकार 3500 रुपये प्रति किसान के हिसाब से राहत राशि ट्रांसफर करेगी। करीब 30 लाख किसानों को यह लाभ प्रदान किया जाएगा। यह सहायता राशि इसी वित्त वर्ष 2023-2024 में दी जाएगी। झारखंड के वित्त मंत्री डा. रामेश्वर उरांव के अनुसार किसानों को राहत प्रदान करने के लिए पहले चरण में 13 लाख किसानों के खातों में 461 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई है। कुल राहत राशि 1 हजार 727 करोड़ रुपये है।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में ऐसे करें आवेदन

• मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसकी प्रक्रिया जान लेना जरूरी है जो इस प्रकार है।
• सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://msry.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा।
• यहां होम पेज पर “रजिस्ट्रेशन करें” के विकल्प को दबाएं।
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा।
• इसमें यूजर नाम, पासवर्ड, मेल आईडी दर्ज करें। इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें।
• अंत में आपको साइन इन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इस तरह मुख्यमंत्री सुखाड़ योजना में आपका पंजीकरण का काम पूरा हो गया।

इस योजना में लॉगइन करना है जरूरी

• मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में लॉगइन करना भी जरूरी है।
इसके लिए सबसे पहले आपको सुखाड़ राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
• इसके बाद आपके सामने लॉगइन पेज खुलेगा, यहां अपना नाम, मोबाइल नंबर, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड डालें।
• अब लॉगिन ऑप्शन पर क्लिक करें। अब लॉगइन हो जाएगा।
आवेदन के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी

योजना में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज

• आवेदन करने वाले किसान का परिवार राशनकार्ड
• किसान का निवास प्रमाण-पत्र
• आवेदन करने वाले किसान आईडी कार्ड
• आवेदक का आधार कार्ड
• आवेदक किसान का आय प्रमाण-पत्र
• किसान बैंक खाता विवरण इसके लिए बैंक पासबुक की कॉपी
• किसान के खेत के कागज जिसमें खसरा नंबर हो।
• किसान का पासपोर्ट साइज फोटो
• किसान का आधार से लिंक मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री सुखाड़ योजना के लिए हेल्पलाइन

सरकार ने मुख्यमंत्री सुखाड़ योजना के लिए हेल्पलाइन भी बनाई है। किसान आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर योजना की जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा योजना के हेल्पलाइन नंबर 18001231136 पर कॉल करें।


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।