Wheat Rates : गेहूं की कीमतों में आई तूफानी तेजी, पहुंचे 3000 रूपए प्रति क्विंटल पार, जानिए पूरी जानकारी 

4 Min Read
खबर शेयर करें

किसान साथियों गेहूं का भाव फिलहाल बाजार मंडी भाव में (MSP Rate) न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर चल रहा है। मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है। हर रोज नए गेहूं की आवक हो रही है। किसानों को कुछ मंडियों में काफी अधिक भाव मिल भी रहे हैं। किसान साथियों गेहूं का भाव फिलहाल बाजार मंडी भाव में (MSP Rate) न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर चल रहा है। मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है। हर रोज नए गेहूं की आवक हो रही है। किसानों को कुछ मंडियों में काफी अधिक भाव मिल भी रहे हैं। 

गेहूं का भाव क्या है 

इस साल सरसों की (MSP Rate) न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है। चना का (MSP Rate) न्यूनतम समर्थन मूल्य 5440 रुपए प्रति क्विंटल है। गेहूं का भाव (MSP Rate) न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है। कुछ राज्यों में एमएसपी के साथ साथ बोनस देने की घोषणा भी की गई है। राजस्थान में 125 रुपए का बोनस और एमपी मध्य प्रदेश में 125 रुपए के बोनस की घोषणा भी की गई है।  

गेहूं की मार्केट तेज़ी मंदी रिपोर्ट क्या है 

फिलहाल बाजारों में गेहूं की कमी चल रही है। मध्य प्रदेश और राजस्थान की मंडियों में नए गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है। काफी किसान अपनी गेहूं की फसल को मंडियों में लेकर आ रहे हैं। देश की लगभग सभी मंडियों में गेहूं का भाव एमएसपी रेट से ऊपर मिल रहा है। मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपए ओर 125 रुपए बोनस के अनुसार 2400 रुपए प्रति क्विंटल है। लेकिन मध्य प्रदेश की मंडियों में किसानों को गेहूं का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक मिल रहा है। कुछ मंडियों में गेहूं का भाव 2800 रुपए प्रति क्विंटल से 3000 रुपए प्रति क्विंटल तक किसानों को मिल रहा है।  

गेहूं के भाव में कितनी आएगी तेजी 

फिलहाल गेहूं के भाव में काफी तेजी चल रही है। किसान को अच्छे भाव मिल रहे हैं। सरकार के द्वारा 31 मार्च तक स्टॉक लिमिट लगाई हुई है। क्या 31 मार्च के बाद यह स्टॉक लिमिट हटाई जाएगी। क्योंकि फिलहाल जिस अनुसार स्टॉक लिमिट तय है। उतनी खरीद तो मंडी में व्यापारी एक दिन में ही पूरी कर रहे हैं। हमे नहीं लगता की स्टॉक लिमिट को बढ़ाया जाएगा। 

देश की सभी मंडियों में गेहूं के भाव में तेज़ी बनी हुई है। अभी तक कुछ राज्यों हरियाणा पंजाब से गेहूं की नई आवक नही हो रही है। क्योंकि इस साल कटाई 10 से 15 दिन लेट शुरू होने के बारे में जानकारी दी गई है। जैसे ही अप्रैल के महीने में गेहूं की फसल की आवक अधिक होने लगेगी। गेहूं भाव में हल्का दबाव बन सकता है। जानकारो व विशेग्यो की राय मानी जाए तो इस साल गेहूं भाव में तेज़ी बनी रहने की उम्मीद है।

MSP 2024 : केंद्र सरकार ने गेहूं, चना और सरसों का समर्थन मूल्य किया तय, इस दिन से शुरू होंगी खरीदी, जानिए पूरी जानकारी 

Google Pay Loan : मात्र 2 मिनट में Google pay दें रहा 1 लाख रुपए तक लोन, ऐसे उठा सकते हैं लाभ 


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *