Guava Variety: अमरूद की ऐसी 5 किस्में जो 2 साल में देंगी बंपर पैदावार, देखिए इनका नाम और खासियत

1/5 - (1 vote)

अमरुद की पांच ऐसी किस्में जो दो साल के अंदर कर देंगी आपको मालामाल, जानिए कौन सी हैं वो पांच किस्में अमरुद एक उपयोगी फल है जिसकी खेती किसानो के लिए लाभदायक हो सकती है। इसका फायदा यह है की इसकी खेती साल में दो बार की जा सकती है। यदि किसान अमरुद की ख़ास किस्मों की खेती करता है तो वह लगभग 30 सालों तक लगातार कमा सकता है।

पहले नंबर है इलाहाबाद सफेदा

अमरुद के इस किस्म के फल गोल, चमकदार और स्वादिष्ट होते हैं। इसका आकार गोला सफ़ेद और मिठाई जैसा होता है। यह पौधा लंबा होता है और सीधा बढ़ता है। इस किस्म के फलो का संग्रहण क्षमता सबसे अधिक होता है और सबसे अच्छी मानी जाती है। और ये ऐसे फल हैं जो लम्बे समय तक फ्रेश बने रहते हैं। इस किस्म के पेड़ से एक बार में करीबन 40 से 50 किलो तक फल को प्राप्त किया जा सकता हैं।

दूशरे नंबर पर आता है ललित

अमरुद की ललित किस्म भी अच्छी होती है। यह किस्म एप्पल कलर के लिए चुनी गयी उन्नत किस्म हैं। इस किस्म के अमरुद का गूदा लाल और स्वादिष्ट होता है। यह अमरुद की अधिक पैदावार वाली किस्म है। लगभग 6 साल बाद इस पौधे से 80 से 100 किलोग्राम तक फल को प्राप्त किया जा सकता है। इस किस्म के फल माध्यम आकर के होते हैं। और इसके एक फल का वजन 180 से 200 ग्राम तक होता है।

तीसरे नंबर पर है हिसार सुरखा

अमरुद की संकर किस्म एप्पल कलर अमरुद और बनारसी सुरखा द्वारा विकसित की गयी है। इस किस्म के पेड़ लम्बे और घने फैलाव वाले होते हैं। इसके फल गोल और कलर में हलके पीले कलर के होते हैं। इस किस्म के फल का गूदा गुलाबी कलर का होता है। यह फल सबसे अधिक मिठास वाला होता है।

चौथे नंबर पर है श्वेता

यह किस्म अमरुद की उच्च गुणवत्ता वाली किस्मो में से एक है। इसका पौधा माध्यम आकार का होता है। इसके फल में सबसे काम बीज पाये जाते हैं। जोकि गोल और मुलायम होते हैं। यह फल पीले आकार की माध्यम आकर की होते है। और ये फल कभी कभी लालिमा भी दिखते हैं।

पांचवे नंबर पर है ताइवान सफेदा

ताइवान सफेदा अमरुद एक प्रसिद्ध उष्णकटिबंधीय फलदार पेड़ है। इसके विशेषता यह है की यह बड़े आकर और मीठे फल के लिए जाने जाते हैं। इसके पत्ते हमेशा हरे ही रहते हैं। और इसके फल सफ़ेद रंग के होते हैं। इस प्रजाति के फल बड़े ही स्वादिष्ट होते हैं।

  social whatsapp circle 512
WhatsApp Group
Join Now
2503px Google News icon.svg
Google News 
Join Now
Spread the love