Sahara India Payment 2024 : इन लोगों के खाते में आएंगा सहारा इंडिया का पैसा, लिस्ट में चेक करें अपना नाम 

6 Min Read
खबर शेयर करें

सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट की महत्वपूर्ण जानकारी को जानकर अब तक अनेक व्यक्तियों ने जाना है कि उन्हें रिफंड राशि प्रदान की जाएगी या नही। अनेक निवेशकों ने पहले सोच लिया था कि उन्हें अब निवेश राशि प्रदान नहीं की जाएगी लेकिन जैसे ही रिफंड पोर्टल शुरू किया गया उसके बाद धीरे-धीरे सभी निवेशकों को राशि प्रदान की जा रही है। रिफंड पोर्टल जारी करने के बाद अनेक महत्वपूर्ण नवीनतम अपडेट भी जारी किए गए हैं। वहीं जिन रजिस्ट्रेशन करने वाले निवेशकों के आवेदन रिजेक्ट हो रहे हैं वह सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर एक्टिव कराए गए नए लिंक के जरिए दोबारा अपना फॉर्म सबमिट कर रहें है। सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट से जुड़ी जानकारी तथा अन्य आवश्यक जानकारियां जो की महत्वपूर्ण है उन्हें जानने के लिए इस लेख को अंतिम तक पढ़े।

Sahara India Refund List

कोर्ट के आदेश अनुसार सरकार के पास अभी 5000 करोड रुपए हैं और इसी राशि में से सभी निवेशकों को राशि प्रदान की जा रही है। अब तक जिन भी निवेशकों को रिफंड राशि प्रदान की गई है सबसे पहले उनके आवेदन फार्म के अंतर्गत संपूर्ण आवश्यक जानकारियां चेक की गई है सभी डॉक्यूमेंट को चेक किया गया है फिर सभी जानकारियां तथा सभी डॉक्यूमेंट सही होने पर ही उन्हें राशि प्रदान की गई है। अभी तक 241 करोड रुपए से भी अधिक की राशि छोटे निवेशकों को प्रदान की जा चुकी है। और लगातार राशि प्रदान करने की प्रक्रिया चालू है ऐसे में अगर आपने भी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की हुई है तो कभी भी जैसे ही आपकी सभी जानकारियां तथा डॉक्यूमेंट वेरीफाई होंगे उसके बाद में आपको भी निवेश की गई राशि प्रदान कर दी जाएगी।

सहारा इंडिया के अंतर्गत निवेश करने वाले निवेशकों के लिए अपडेट

सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर अब क्लेम के लिए फिर से सबमिशन मांगा जा रहा है और यह सबमिशन 19999 रूपये तक के लिए है। यानी कि अब बहुत ही कम समय में अत्यधिक निवेशकों तक उनकी अधिक राशि पहुंच सकेगी। यह नवीनतम अपडेट ऐसे निवेशकों के लिए जारी किया गया है जो क्लेम कर चुके हैं और क्लैम किसी कमी के कारण या पेमेंट फेल हो चुका है। पुन: सबमिशन के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है। अत्यधिक जानकारी के लिए आप एक बार ऑफिशल वेबसाइट पर अवश्य विजिट करें वही निवेशकों की जानकारी को 45 दिन के अंतर्गत चेक करके कार्यवाही की जाएगी यानी की 45 दिन के अंतर्गत ही राशि प्रदान कर दी जाएगी।

सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल से जुड़ी नवीनतम जानकारी के अनुसार 1.5 करोड़ निवेशकों के द्वारा अब तक सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। वहीं अब तक 2.5 लाख निवेशकों को सफलतापूर्वक उनके बैंक खाते के अंतर्गत राशि प्रदान की जा चुकी है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज भी चालू है तथा लंबे समय तक चालू रहेगी। ऐसे में जिन्होंने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं की है वह जल्द ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें। आप ऑफिशल वेबसाइट को भी अवश्य ध्यान में रखें क्योंकि अनेक महत्वपूर्ण अपडेट ऑफिशल वेबसाइट पर भी जारी किए जा रहे हैं। ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से आप यह भी चेक कर सकते हैं कि आखिर में आपका रजिस्ट्रेशन स्वीकार किया गया है या नहीं या फिर किसी गलती के कारण उसे रिजेक्ट कर दिया है या फिर वह अभी भी पेंडिग में पड़ा है।

सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट कैसे चेक करें?

जैसा की मुख्य रूप से आप सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट की जानकारी को जानना चाहते हैं और लिस्ट के अंतर्गत अपना नाम चेक करना चाहते हैं लेकिन आप केवल सहारा इंडिया रिफंड स्टेटस चेक कर सकते हैं क्योंकि यही ऑप्शन ऑफिशल वेबसाइट पर मौजूद है तो स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर चले जाना है। सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर आपको जमाकर्ता लॉगिन वाले ऑप्शन पर क्लिक करके पूछी जाने वाली जानकारी जैसे कि आधार कार्ड के अंतिम चार अंक तथा मोबाइल नंबर दर्ज कर देने है और मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी को दर्ज कर देना है इसके बाद में आपको स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन की स्थिति देखने को मिल जाएगी इससे आपको पता चल जाएगा कि आखिर में आपको कितने समय के अंतर्गत राशि मिल सकती है।

सिलाई मशीन योजना 2024 : इन महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन के साथ मिलेंगे 15 हजार रुपए, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

Kisan Kalyan Yojana : किसानों को मिल रहें 4,000 रूपए, सरकार ने जारी किया आदेश, इस प्रकार उठाएं लाभ 


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *