Sahara India Refund : सहारा इंडिया परिवार वालों के खाते में आने लगा पैसा, ऐसे चेक करें अपना नाम 

6 Min Read
खबर शेयर करें

अगर आपने सहारा इंडिया कंपनी में अपना पैसा निवेश किया था पर आपको अभी तक आपका पैसा वापस नहीं किया गया है तो इसके लिए आपको सहारा रिफंड पोर्टल की मदद लेनी चाहिए। जानकारी के लिए बता दें कि सहारा इंडिया में जिन लोगों ने अपने पैसे जमा किए थे तो अब वे रिफंड राशि के लिए ऑनलाइन दावा कर सकते हैं।जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट को सहारा रिफंड पोर्टल पर प्रकाशित किया गया है और इस सूची में जिन लोगों का नाम है उनका फंसा हुआ पैसा उन्हें कुछ दिन बाद वापस मिल जाएगा। ‌

ऐसे में जिन लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो वे सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं जिससे कि उनका पैसा उन्हें जल्द वापस प्राप्त हो सके। वहीं ऐसे लोग जिन्होंने पहले ही अपना ऑनलाइन आवेदन दे दिया है तो वे लोग अब सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट को देख सकते हैं। इस सूची देखने का पूरा तरीका हम आज इस आर्टिकल में उपलब्ध कराने वाले हैं।

Sahara India Portal Refund List

सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट को सहारा इंडिया कंपनी के ऑनलाइन पोर्टल पर रिलीज कर दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि सहारा परिवार में लाखों लोगों ने अपने पैसे निवेश किए थे जो की डूब गए थे। ‌उसके बाद फिर सारे लोग बहुत परेशान थे कि आखिर उनका पैसा उन्हें कैसे वापस प्राप्त होगा। इस वजह से भारत सरकार ने सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल को आरंभ किया है जिसके माध्यम से निवेशको से आवेदन मांगे गए थे। तो ऐसे में अब सभी आवेदनों को वेरीफाई करने के बाद सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट को जारी किया गया है। अगर आपका नाम इस सूची में आपको मिल जाता है तो ऐसे में आपको निश्चित रहना चाहिए क्योंकि आपका डूबा हुआ पैसा आपको जरूर वापस मिलेगा। ‌

सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट का विवरण

सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट में उन लोगों के नाम जोड़े जाते हैं जिन्होंने अपना पैसा वापस पाने हेतु सहारा इंडिया पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन किया था। बता दें कि भारी संख्या में लोगों का पैसा सहारा इंडिया कंपनी में फंसा हुआ है। इस वजह से केंद्र सरकार ने सहारा इंडिया पोर्टल को शुरू करके निवेशकों के पैसे को वापस लौटाने का निश्चय किया है। लेकिन इस पोर्टल के माध्यम से आपका पैसा आपको केवल इसी स्थिति में मिल सकता है जब आप इसके लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाते हैं। इस प्रकार से वेरीफाई किए गए लोगों की एक लिस्ट जारी की जाती है और इसके अंतर्गत उन्हीं लोगों को रिफंड किया जाता है जिनका नाम इसमें होता है।

सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट से जुड़ने हेतु आवश्यक दस्तावेज

जिन लोगों का पैसा सहारा इंडिया में फंस गया है तो वे अब सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल के माध्यम से अपना पैसा वापस प्राप्त कर सकते हैं। परंतु इसके लिए सबसे पहले आपको संबंधित वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस प्रकार से रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आपके पास आपका आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवेश किए गए पैसे का प्रमाण, मेंबरशिप नंबर और कोऑपरेटिव सोसाइटी की पूरी डिटेल देनी होती है। यहां बता दें कि आप अगर एक भी विवरण गलत देते हैं तो ऐसे में आपको आपका डूबा हुआ पैसा फिर वापस नहीं मिल पाएगा।

सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट कैसे चेक करें?

सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट को जांचने हेतु सबसे पहले तो आपको इसके आधिकारिक पोर्टल को ओपन करना है।

यहां पर आपको सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट वाला लिंक ढूंढना है और फिर उसके बाद आपको उस पर क्लिक करना है।

क्लिक करने के पश्चात आप अगले पेज पर चले जाएंगे जहां पर आपको लिस्ट देखने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और साथ में पासवर्ड को डालना है।

इस प्रकार से फिर सबमिट करने के बाद आपके सामने सहारा इंडिया रिफंड की जारी की गई नई लिस्ट ओपन होकर आ जाएगी जिसे आप अब जांच सकते हैं। ‌

अगर आप इस सूची में अपने नाम को ढूंढ लेते हैं तो ऐसे में आपका पैसा आपको जल्द ही वापस कर दिया जाएगा।

Sahara India Pariwar Refund

अगर आप अपना पैसा जल्द ही वापस पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट की सूची को चेक कर लेना चाहिए। जानकारी के लिए बता दें कि अगर इस लिस्ट में आपका नाम सम्मिलित किया गया होगा तो ऐसे में आपको 10000 रूपए की रकम सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी। यहां बता दें कि सहारा इंडिया कंपनी पर बहुत ज्यादा कर्ज है जिसकी वजह से सभी निवेशकों के पैसे को वापस करने में कुछ समय लग सकता है। आप नई रिफंड की लिस्ट को चेक करके जान सकते हैं कि आपको आपका पैसा वापस किया जाएगा या फिर नहीं।

पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना : सभी महिलाओं को सरकार देंगी सिलाई मशीन और 15,000 रूपए, ऐसे करें आवेदन 

किसान कर्ज माफी 2024 : इन किसानों का पूरा कर्जा माफ कर रहीं सरकार, ऐसे लिस्ट में चेक करें अपना नाम 


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *