पीएम किसान FPO योजना के तहत किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे 15 लाख रुपए, देखिए कैसे उठाएं योजना का लाभ

किसानों को आर्थिक रुप से मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा काफी सारी स्कीम चलाई जा रही है। जिसमें पीएम किसान योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojna) भी है। इस स्कीम के तहत सरकार किसानों के खाते में 6 हजार रुपये भेजती है। इसके अलावा अब किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएम किसान एफपीओ योजना (PM Kisan FPO Yojana) शुरु गई है। इसके द्वारा खेती किसानी का बिजनेस शुरु करने के लिए 15 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है। चलिए जानते हैं इसका लाभ कौन ले सकता है।

वहीं PM Kisan FPO Yojana के बारे में बात करे तो भारत एक कृषि प्रधान देश है लेकिन किसानों को आज भी इससे जुड़ी जरुरी चीजों की कमी हो जाती है। इसी को लेकर केंद्र सरकार ने पीएम किसान एफपीओ स्कीम (PM Kisan FPO Scheme) की शुरुआत की है। FPO यानि कि फॉर्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन कृषि से जुड़े बिजनेस करने के लिए 15 लाख रुपये के रुप में आर्थिक मदद करता है।

PM Kisan FPO Yojana के फायदे

PM Kisan FPO Scheme Benifits लेने के लिए किसानों को एक संगठन बनाना होगा जिसमें कम से कम 11 किसान होने चाहिए। इस स्कीम का लाभ पीएम किसान के लाभार्थियों को ही मिलेगा। इसके द्वारा किसानों को खेती से जुड़े उपकरणों या दवा, बीज आदि चीजों को खरीदने के लिए सहुलियत मिलती है। जानाकरी के मुताबिक सरकार ने 2023 से 2024 में 10 हजार FPO का गठन करने का लक्ष्य रखा है।

PM Kisan FPO Yojana के लिए कैसे करें आवेदन

PM Kisan FPO Yojana का आवेदन करने के लिए सबसे पहले इसकी ऑफिशियल साइट https://www.enam.gov.in पर विजिट करना होगा।
इसके बाद होम पेज पर दिए गए FPO वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन और लॉगइन का विकल्प आएगा, जिसमें रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन चुनें।
अब आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा जिसमें मांगी गई सारी जानकारी को फिल करना है।
इसके बाद पासबुक या फिर कैंसिल चेक या फिर आईडी स्कैन कॉपी को अपलोड करना है।
इसके बाद सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर दें।

https://kisanyojana.net/ration-card-yojana-new-update-today-15-jun-2023/
  social whatsapp circle 512WhatsApp Group Join Now
2503px Google News icon.svgGoogle News  Join Now
Spread the love