मौसम समाचार 2023: इस राज्य में 6 दिनों तक होंगी मूसलाधार बारिश, देखें मौसम विभाग का रेड अलर्ट

इटावा में इस हफ्ते मूसलाधार बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है जिससे भीषण गर्मी से और उमस से राहत मिलेगी तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी आइए जानते हैं इस हफ्ते इटावा का मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश के इटावा में आज से मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा। इस हफ्ते मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। भीषण गर्मी से और उमस से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। न्यूनतम तापमान में भी कमी होगी। मंगलवार से झमाझम बारिश होने की संभावना है। जो आने वाले 5 दिनों तक लगातार जारी रहेगा।

आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में छिटपुट गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा के आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। रात को भी छिटपुट गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

1 अगस्त का मौसम

मंगलवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। देर रात को भी बादल गरजने के साथ बारिश होने की संभावना है।

2 अगस्त का मौसम

बुधवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में छिटपुट गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में बादल गरजने के साथ मूसलाधार बारिश होने की जानकारी दी जा रही है। आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

3 अगस्त का मौसम

गुरुवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है। मूलाधार बारिश हो सकती है। रात को भी यही क्रम बना रहेगा। जब झमाझम बारिश होगी। भीषण गर्मी व उमस से राहत मिलेगी।

4 अगस्त का मौसम

शुक्रवार के दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। दिन भर रुक रुक कर मूसलाधार बारिश हो सकती है। रात को भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

5 अगस्त का मौसम

शनिवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हो सकती है। रात में भी गरज के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना है। उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।

6 अगस्त का मौसम

रविवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में गरज के साथ आंधी बारिश होने की संभावना है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। रात को भी बादल गरजने के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है।

  social whatsapp circle 512WhatsApp Group Join Now
2503px Google News icon.svgGoogle News  Join Now
Spread the love