Weather Today: मध्यप्रदेश में फिर करवट बदलेगा मौसम,इन जिलों में होंगी धमाकेदार बारिश, देखें मौसम रिपोर्ट 

2 Min Read
खबर शेयर करें

जैसा आप सभी जानते है ,अक्टूबर आधे से ज्यादा बीत चुका है ,लेकिन बारिश थम नहीं रही है ।मौसम विभाग (IMD)द्वारा बताया जा रहा है की अगले 24घंटे मे अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की बारिश होने की संभावना है।तमिलनाडु और केरल के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।इसके साथ ही सिक्किम समेत पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों, आंध्र प्रदेश व कर्नाटक के तटीय इलाकों और पश्चिमी हिमालय के छेत्रों में भी हल्की बारिश होने की संभावना हैं ।

यहां बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी  की तरफ समुद्र के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से 20 अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी  में एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। एक ट्रफ रेखा साउथ-वेस्ट बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवाती परिसंचरण से लेकर तमिलनाडु के साउथ कोस्टल इलाके तक फैली हुई है।

भारत में कहां हुई बर्फबारी?

बीते 24 घंटे में लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, हरियाणा के कुछ इलाकों, तमिलनाडु, कोंकण, मध्य प्रदेश ,केरल और गोवा में हल्की सी  बारिश देखी गई है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश ,जम्मू कश्मीर, मुजफ्फराबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान, और लद्दाख में मध्यम बारिश के साथ ही बर्फबारी भी हुई।वहीं, पंजाब,सिक्किम, उत्तर प्रदेश ,हरियाणा, छत्तीसगढ़, कोस्टल कर्नाटक, राजस्थान और असम के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश हुई है।

क्या तापमान में आएगी गिरावट?

मौसम विभाग का पूर्व अनुमान है कि बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है।  बुधवार को  दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था ,ये सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस ऊपर था।वहीं, दिल्ली में एक्यूआई बुधवार सुबह 9 बजे ‘मध्यम’ श्रेणी में था। इसके साथ ही बुधवार को 130 एक्यूआई दर्ज किया गया था , इसके सिवाय बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे ह्यूमिडिटी 82% दर्ज की गई।


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।