मौसम अलर्ट: मौसम फिर बनेगा शैतान,इन राज्यों में धरती तक गूंजेगी बिजली, ओले के साथ होंगी भयानक बारिश

5/5 - (1 vote)

देश के कई हिस्सों में इन दिनों बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही,जिससे लोगों ने सुबह शाम फिर गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में बारिश होने से तापमान बहुत नीचे गिर गया, जिससे मौसम बहुत सर्द हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ का असर भी देखने को मिल रहा है, जिसके चलते आसमान में बादलों की आवाजाही का दौर जारी है।

दक्षिणी भारते कई इलाकों में गरज के साथ बारिश दर्ज की गई, जिससे कई जगह तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों में आंधी के साथ बारिश का दौर देखने को मिलता दिख रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने आगामी दिनों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

इन हिस्सों में गरज के साथ होगी बारिश

आईएमडी के मुताबिक, पूर्वी यूपी, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, असम और मेघायल में गरज के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पूर्वी यूपी, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कई हिस्सों में बिजली की चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। साथ ही नॉर्थईस्ट राज्यों में अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किये जाने की संभावना है।

यहां होगी जमकर बरसेंगे इंद्र

आईएमडी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, के कई हिस्सों में गरज के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इतना ही नहीं इन राज्यों में कई जगह ओले भी गिरने की संभावना जताई गई है। साथ ही मध्य भारत में आगामी दो दिन मौसम शुष्क बना रहने की संभावना जताई गई है। इसके बाद मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 24 से 24 मार्च के बीच ओले और आंधी के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी गई है। दिल्ली में 24 मार्च को आंधी और तूफानी के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।

दक्षिणी राज्यों में होगी मूसालाधार बारिश

आईएमडी के अनुसार, दक्षिणी भारत के कई राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसमें तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल के साथ आंध्र प्रदेश में भी घनी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर भारत में अगे दो दिन तक बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

  social whatsapp circle 512
WhatsApp Group
Join Now
2503px Google News icon.svg
Google News 
Join Now
Spread the love