MSP 2023: न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा, गेहूं,चना, सरसों सहित अन्य फसलों का समर्थन मूल्य देखें

2 Min Read
खबर शेयर करें

न्यूनतम समर्थन मूल्य 2023: केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2023 की शुरुआत होने से पहले न्यूनतम समर्थन मूल्य 2023 ( Minimum Support Price 2023 ) की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा गेहूं, सरसों , चना सहित अन्य सभी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की जानकारी भी दे दी है। केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2023 में सभी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि करने की घोषणा की गई है और साथ ही फसलों के समर्थन मूल्य की सूची भी जारी कर दी गई है। केंद्र सरकार द्वारा की गई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फसलों के समर्थन मूल्य वृद्धि को मंजूरी दे दी है।

Minimum Support Price 2023: केंद्र सरकार द्वारा बैठक में फैसला लिया गया कि प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी सभी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में किसानों को कुल खर्च का 50% और उससे अधिक पैसा दिया जाएगा। इसी के चलते केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2023 में भी सभी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य ( Minimum Support Price ) तय किए गए हैं। सरकार ने रबी फसलों के मार्केटिंग सीजन 2023-24 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य ( Minimum Support Price ) को बढ़ा दिया गया है। इससे किसानों को फसल का खर्चा और मुनाफा आसानी से प्राप्त हो सकेगा।

इन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में होगी इतनी वृद्धि

• मसूर – 500 रूपए प्रति क्विंटल
• सफेद सरसों – 400 रूपए प्रति क्विंटल
• जौ – 100 रूपए प्रति क्विंटल
• चना – 105 रूपए प्रति क्विंटल
• गेहूं – 110 रूपए प्रति क्विंटल।
• कुसुम – 209 रूपए प्रति क्विंटल ‌

न्यूनतम समर्थन मूल्य 2023 लिस्ट: केंद्र सरकार द्वारा बैठक में फैसला लेते हुए वर्ष 2023 के लिए सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2023 की सूची जारी कर दी गई है। न्यूनतम समर्थन मूल्य 2023 की सभी फसलों के भाव में वृद्धि की रिपोर्ट आप केंद्र सरकार की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते है।


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *