मौसम अलर्ट 2023: पहले उत्तरप्रदेश तो फिर मध्यप्रदेश में होगा मानसून का आगमन, इन जिलों में होंगी मूसलाधार बारिश

2 Min Read
खबर शेयर करें

मौसम विभाग ने आगामी 25 जून को पूरे उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में आगामी दो से तीन दिन में दाखिल हो सकता है।

मौसम विभाग ने आगामी 25 जून को पूरे उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में आगामी दो से तीन दिन में दाखिल हो सकता है। स्थितियां अनुकुल बनी हुई हैं। फिलहाल हवा का रुख बदलने और बदली की वजह से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से ग्रीष्मलहर का प्रकोप खत्म हो गया है।

चक्रवातीय तूफान बिपरज्वाय के अवशेष के रूप में अब मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर कम हवा का दबाव क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक 24 सेंटीमीटर बारिश कन्नौज के छिबरामऊ में रिकार्ड की गई। इसके अलावा मैनपुरी में 13, एल्गिनब्रिज बाराबंकी में 11, भोगांव मैनपुरी में 10, तिर्वा कन्नौज में 8, तरबगंज गोण्डा में 7, कैसरगंज बहराइच में 7, गोण्डा सदर, बाराबंकी की फतेहपुर तहसील, कर्नलगंज, एटा, इटावा के भर्थना में 5-5 सेमी बारिश रिकार्ड की गई।

मध्यप्रदेश में जल्दी आएंगा मानसून

मौसम विभाग ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश में भी जल्द ही मानसून का आगमन होने वाला है। पहले मानसून की गति तेज थी लेकिन अब मानसून की गति धीमी होने के कारण मध्यप्रदेश में समय के बाद मानसून का आगमन होगा लेकिन मानसून के आते ही सभी जिलों में मूसलाधार बारिश देखने को मिलेगी। फिलहाल मध्य प्रदेश में मानसून आने की कोई तारीख जारी नहीं हुई है लेकिन बताया जा रहा है, कि आने वाले 10 दिनों में मध्य प्रदेश में मानसून का आगमन हो जाएगा।


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।