लाडली बहना योजना में महिलाओं की पात्र और अपात्र सूची हुई जारी,इस बार मिलेंगे 1250 रूपए

4 Min Read
खबर शेयर करें

लाडली बहना योजना में लाभ प्राप्त करने वाली महिलाओं की संख्या बहुत अधिक है। और अगर इस योजना में पात्र/अपात्र सूची और पात्रता निर्धारित नहीं की जाती है तो ऐसी भी महिलाओं को योजना का लाभ मिलता रहेगा जिन्हें इस योजना की जरूरत नहीं है जिनकी आर्थिक स्थिति मजबूत है। और इस वजह से वे महिलाएं जिन्हें इस योजना की सच में जरूरत है, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है इस तरह की महिलाएं योजना के लाभ से वंचित हो सकती हैं। इसी वजह से महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा पात्र / अपात्र सूची जारी की गई और एक निर्धारित पात्रता लाडली बहना योजना में जारी किया गया है।

लाडली बहना योजना की पात्र / अपात्र सूची पहली और दूसरी किस्त के पहले भी जारी किया गया था। और अब तीसरी किस्त के पहले पात्र/अपात्र सूची जारी किया गया है। लाडली बहना योजना में तीसरी किस्त की राशि 10 अगस्त 2023 को जारी की जाएगी। पात्र सूची में शामिल महिलाओं को योजना की राशि बैंक डीबीटी के तहत ट्रांसफर की जाएगी और अपात्र सूची में शामिल महिलाओं को योजना के लाभ से वंचित कर दिया जाएगा। आपका नाम पात्र सूची में है अथवा नहीं आपको यह एक बार जरूर चेक करना चाहिए। कयोंकि अगर आपका नाम अपात्र सूची में शामिल हो जाता है तो समय रहते उचित कार्यवाही की जा सकती है।

लाडली बहनें पात्र/अपात्र सूची कैसे देखें?

■ पात्र/अपात्र सूची देखने के लिए लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/  पर जाएं।

■ आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद मेनू में दिए गए ‘अंतिम सूची’ पर क्लिक करना होगा।

■ ‘अंतिम सूची’ विकल्प पर जाने के लिए आप डायरेक्ट इस लिंक https://cmladlibahna.mp. gov.in/Antimsoochi.aspx पर क्लिक करके भी जा सकते हैं।

पात्र/अपात्र सूची देखने के लिए आगे आपको मोबाइल नंबर सत्यापित करना होगा। आपको दिए गए बॉक्स में मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

■ ‘ ओटीपी प्राप्त करें’ विकल्प पर क्लिक कर OTP वेरिफाई करना होगा। आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा।

■ आगे आपको 2 विकल्प दिखाई देंगे। पहला पात्र सूची और दूसरा अपात्र सूची का विकल्प स्क्रीन में दिखाई देगा।

■ आप पात्र सूची विकल्प पर क्लिक करेंगे और फिर आगे आपको जिला, स्थानीय निकाय, ग्राम/वार्ड आदि का चयन करना होगा।

ओटीपी प्राप्त करें’ विकल्प पर क्लिक कर OTP वेरिफाई करना होगा। आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा।

■ आगे आपको 2 विकल्प दिखाई देंगे। पहला पात्र सूची और दूसरा अपात्र सूची का विकल्प स्क्रीन में दिखाई देगा।

■ आप पात्र सूची विकल्प पर क्लिक करेंगे और फिर आगे आपको जिला, स्थानीय निकाय, ग्राम/वार्ड आदि का चयन करना होगा।

■ अंत में आपको अंतिम सूची देखें बटन पर क्लिक करना होगा। और फिर आपके द्वारा चयन किए गए स्थान की पूरी सूची आपको प्रदर्शित की जाएगी।

लाडली बहनें तीसरी किस्त के पहले eKYC और बैंक डीबीटी चेक करें।

लाडली बहना योजना की आने वाली सभी किस्तों को बैंक डीबीटी के माध्यम से डायरेक्ट ट्रांसफर किया जाएगा। जिसके लिए आवेदक के बैंक खाते में बैंक डीबीटी/आधार लिंक होना अनिवार्य है। वैसे तो लाडली बहना योजना में आवेदन उपरांत ही eKYC और बैंक डीबीटी सक्रिय करा लिया गया था लेकिन एक बार महिलाओं एवं बहनों को इसकी जांच जरूर करनी चाहिए ताकि योजना की लाभ राशि हमारे बैंक खाते में बिना किसी दिक्कत के प्राप्त हो जाए।


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।