लाडली बहना योजना 2023: महिलाओं को लाडली बहना में 5000 रूपए जीतने का मौका, ऐसे उठाएं स्कीम का लाभ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मध्यप्रदेश में लाडली बहना योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत महिलाओं को अभी तक 1 करोड़ 25 लाख रुपए की राशि पहली किस्त में प्रदान कर दी गई है। वहीं दूसरी किस्त 1 जुलाई से 10 जुलाई के बीच खाते में भेजी जाएगी, लेकिन उससे पहले लाडली बहनों को एक और सौगात प्रदेश सरकार देने जा रही है। इसके तहत अब महिलाओं को अपनी मन की बात बताने पर इनाम जीतने का मौका दिया जा रहा है। आखिरकार यह किस तरह की योजना है हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

इस तरह मिलेगी 5 हज़ार की राशि

जैसा कि आप सभी जानते हैं लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं के खाते में 1-1 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की है। ऐसी महिलाएं अब इस राशि का इस्तेमाल किस कार्य में कर रही है इस तरह की मन की बात बताने वाली महिलाओं को पुरस्कार के रूप में 5000 रुपए की नगद राशि प्रदान की जायेगी। खास बात यह है कि इस पुरस्कार की राशि डीबीटी वाले खाते में ही भेजी जाएगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 10 जून को जबलपुर से महिलाओं के खाते में 1 करोड़ 25 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर की थी। इस योजना के तहत अब महिलाओं को दूसरी किस्त में 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर की जायेगी। वही इस योजना के तहत महिलाओं के लिए महिला बाल विकास विभाग की तरफ से उसका राशि जीतने वाली योजना शुरू की है, जिसके तहत अपने मन की बात बताने वाली महिलाओं को 5000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। इस पुरस्कार को जीतने के लिए महिलाओं को अपने मन की बात में यह बताना होगा कि आखिरकार सरकार की तरफ से मिली 1000 रुपए की राशि का उपयोग किस तरह किया जा रहा है।

दरअसल किस तरह की प्रक्रिया को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को समाज में और पोषण को बेहतर करने की दिशा में प्रेरणादायक होगी। वह इसमें जो महिला किस राशि का सही इस्तेमाल करेगी उसका सम्मान भी किया जाएगा। वहीं पोर्टल में प्रविष्टियां पांच जुलाई तक भेजी जा सकेंगी।

  social whatsapp circle 512WhatsApp Group Join Now
2503px Google News icon.svgGoogle News  Join Now
Spread the love