सीएम शिवराज ने आज अल्प वर्षा से खराब हुई फसलों के बारे में किसानों को राहत देने की बात कही है।सीएम ने कहा कि पीड़ित किसानों को फसल बीमा की राशि भी दी जाएगी।फसलों की क्षति का आकलन कर RCB 6(4) के अंतर्गत किया जाएगा।इसके अंतगर्त बाढ़ आपदा, या कोई आप्रत्याशित प्राकृतिक के कारण नष्ट हुए मकानों एवं फसलों को दिए जाने मुआवजे का विवरण रहता है।
सर्वे कर दी जाएगी सहायता राशि
इसी राजस्व पुस्तका के जरिए राज्य में आर्थिक सहायता दी जाती है।इसमें सिंचित और असिंचित भूमि के लिए अलग-अलग राशि दी जाती है।सीएम ने कहा कि फसल का वास्तिवकता के आधार पर सर्वे किया जाएगा।इसी के आधार पर किसानों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
किसानों का कल्याण सरकार का मिशन
सीएम ने कहा कि प्रदेश में बहुत सी ऐसी जगह हैं जहां पर सोयाबीन की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।यह मेरी जानकारी में है और यह हमारा धर्म कर्तव्य है सभी जिला अधिकारी फसलों की स्थिति पर नजर रखें।उन्होंने कहा कि किसानों का कल्याण मेरी सरकार का मिशन इसे हम पूरी जिम्मेदारी पूर्वक निभाएंगे।

