
न्यूनतम समर्थन मूल्य 2022-23: केंद्र सरकार द्वारा रबी फसल वर्ष 2022-23 की सभी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी कर दिए गए हैं। सरकार द्वारा जारी की गई रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की लिस्ट में गेहूं, सरसों, जौ, चना, मसूर, कुसुम के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की गई है। सरकार द्वारा रबी की 6 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में करीब ₹100 से अधिक की बढ़ोतरी की गई है। इस पोस्ट के माध्यम से आज हम आपको बॉबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की जानकारी और सूची प्रदान करेंगे। कृपया लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
रबी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य 2023: केंद्र सरकार द्वारा रबी की 6 फसलों में न्यूनतम समर्थन मूल्य करीब ₹100 तक बढ़ाया गया है। इन फसलों की सूची में गेहूं, केनोला सरसों, जौ, चना, मसूर और कुसुम के फूल शामिल है। सभी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य ( Rabi Crops MSP 2023 ) में ₹100 से लेकर ₹500 तक की बढ़ोतरी की गई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की 18 अक्टूबर 2022 (मंगलवार) को हुई बैठक में मार्केटिंग सीजन 2023-24 के लिए रबी फसलों की एमएसपी (minimum support price) में वृद्धि को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इसके लिए सरकार ने सूची भी जारी कर दी है।
यह भी देखें:- मंदसौर मंडी में सोयाबीन 6641 और देशी प्याज 2291 रूपए प्रति क्विंटल बिके, देखें तेजी -मंदी विडियो
Rabi Crops MSP List 2023: केंद्र सरकार द्वारा रबी फसल विपणन वर्ष 2023 की रबी फसल सरसों की MSP में 400 रुपये प्रति क्विंटल,गेहूं की MSP में 110 रुपये प्रति क्विंटल, सनफ्लावर की MSP में 209 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 500 रुपये प्रति क्विंटल,चना की MSP में 105 रुपये प्रति क्विंटल और जौ की फसल में न्यूनतम समर्थन मूल्य 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है।
किसानों के लिए:- गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए 15 बेहतरीन उपाय
रबी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य 2023: रबी की फसल में न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी के बाद गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125 रूपए प्रति क्विंटल, चना 5335 रूपए प्रति क्विंटल, सरसों 5450 रूपए प्रति क्विंटल, जौ 1735 रूपए प्रति क्विंटल, sun flower 5650 रूपए प्रति क्विंटल, मसूर 6000 रूपए प्रति क्विंटल तक हो गया है।रबी सीजन 2023-2024 के लिए प्रमुख कृषि उत्पादों के सरकारी मूल्य (Rabi Crops MSP 2022) की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दी गई सूची को देखें।
MSP for all Rabi crops for Marketing Season 2023 (In Rs./quintal)
फसलें | MSP For RMS 2022 | MSP For RMS 2023 | Cost Of Production 2023 | Increase In MSP (Absolute) | Return Over Cost (In Per Cent) |
गेहूं | ₹2015 | ₹2125 | ₹1065 | + ₹110 | 100% |
Barley/जौ | ₹1635 | ₹1735 | ₹1082 | + ₹100 | 60% |
चना | ₹5230 | ₹5335 | ₹3206 | + ₹105 | 66% |
मसूर | ₹5500 | ₹6000 | ₹3239 | + ₹500 | 85% |
कैनोला – सरसों | ₹5050 | ₹5450 | ₹2670 | + ₹400 | 104% |
कुसुम के फूल | ₹5441 | ₹5650 | ₹3765 | — | — |
यह भी पढ़िए:- आज के मंदसौर मंडी भाव ( mandsaur Mandi bhav today )

