मौसम अलर्ट 2023: मौसम विभाग ने 12 जून से 16 जून तक जताई इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, यहां होंगी भारी बारिश

-अरब सागर के तूफान के कारण बदलेगा मौसम
-गर्म हवाओं ने चढ़ाया पारा, 13 से तीन दिन झमाझम बारिश

पिछले दो दिन से जारी आंधी व बारिश का सिलसिला अब थम गया। इस कारण शहर में सुबह से गर्मी बढ़ गई। सूरज को राजस्थान की गर्म हवा का साथ मिलने से गर्मी का पारा चढ़ गया। अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस (डिसे) के ऊपर दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.7 डिसे ऊपर रहा। इस कारण गर्मी की चुभन अधिक रही। मौसम विभाग ने 13 से 16 जून के बीच फिर से झमाझम बारिश व आंधी के आसार जताए हैं, क्योंकि अरब सागर में आया तूफान कमजोर पड़ेगा, जिससे अरब सागर से नमी आना शुरू होगा। मौसम में बदलाव आएगा।

48 घंटे तक तापमान में बढ़ोतरी के आसार

सुबह आसमान साफ होने से सूरज की तल्खी बढ़ गई। दोपहर 12 बजे के बाद राजस्थान की गर्म हवा ने दस्तक दे दी, जिससे मौसम में तेज गति से बदलाव आया। तापमान शाम 5:30 बजे तक 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। जिसकी वजह से दिन में गर्म हवा के थपेड़ों ने बेहाल कर दिया। बादल भी छाए, लेकिन हवा में नमी कम होने की वजह से मौसम नहीं बदल सका। सूर्य अस्त के बाद भी गर्म हवा जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे तक तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 13 जून की शाम से मौसम बदला शुरू हो जाएगा। 14 से 16 जून के बीच आंधी व बारिश के आसार हैं।

ये सिस्टम प्रभावित करेंगे मौसम को

  • अरब सागर का आया बिपरजॉय तूफान सक्रिय है। यह तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ेगी। इसके कमजोर पडऩे पर हवा में नमी बढ़ेगी। जिसका असर 13 जून से दिखेगा।
  • 11 व 12 जून को आसमान साफ रहेगा। हल्के बादल छाएंगे। कहीं-कहीं तेज हवा चल सकती है, लेकिन राजस्थान की गर्म हवा चलने की वजह से गर्मी बढ़ेगी।
  • बंगाल की खाड़ी में भी कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। तूफान के कमजोर पडऩे के बाद इसकी वजह से भी नमी आएगी। प्री मानसून की हलचलें तेज होंगी।

-मानसून भी आगे बढऩे लगा है, जिसकी वजह से अगले हफ्ते प्री मानसून की हलचलें तेज होंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन उमस बढ़ेगी।

कैसी रही पारे की चाल

समय तापमान

05:30- 26.6

08:30- 34.0

11:30- 38.8

14:30- 41.4

17:30- 40.4

अधिकमत तापमान-42.2 डिसे
न्यूनतम तापमान-25.8 डिसे

https://kisanyojana.net/pm-kisan-fasal-bima-yojana-11-jun-2023/
  social whatsapp circle 512WhatsApp Group Join Now
2503px Google News icon.svgGoogle News  Join Now
Spread the love