लाल चन्दन की खेती बना देंगी लाखो रुपये का मालिक, कम लागत में कमा सकते तगड़ा मुनाफा, जाने खेती से जुडी पूरी जानकारी

लाल चन्दन की खेती बना देंगी लाखो रुपये का मालिक, कम लागत में कमा सकते तगड़ा मुनाफा, जाने खेती से जुडी पूरी जानकारी। चंदन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल परफ्यूम में किया जाता है। इसके अलावा आयुर्वेद में भी चंदन का बहुत उपयोग किया जाता है। इसे तरल के रूप में भी तैयार किया जाता है। चलिए जानते इससे जुडी बाते विस्तार से।

आपको बता दें कि सौंदर्य उत्पादों के रूप में चंदन की मांग बहुत अधिक है। चंदन का पेड़ लगाने के बाद इसे पहले 8 वर्षों तक किसी बाहरी सुरक्षा की आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि तब तक इसमें सुगंध नहीं होती है। लेकिन जैसे ही इसकी लकड़ी पकने लगती है तो उसमें से महक आने लगती है। इस समय इसे सुरक्षा की जरूरत है। इसके लिए आपको खेत की घेराबंदी करवानी होगी। वैसे तो आप चंदन का पेड़ कभी भी लगा सकते हैं।

चंदन की खेती के लिए कुछ बातों का रखना होगा विशेष ध्यान

जानकारी के लिए बतादे पौधा लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि पौधा ढाई से ढाई साल पुराना हो। दरअसल, इस स्थिति में इसे खराब करना संभव नहीं है। उसके बाद आप इसे किसी भी मौसम में लगा सकते हैं। चंदन की खेती के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना आपके लिए बेहद जरूरी है। इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है इसलिए इसे लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसे निचले इलाकों में नहीं लगाना चाहिए। चंदन का पौधा एक परजीवी पौधा है, इसलिए इसके साथ एक मेजबान पौधा लगाना आवश्यक है। यह अकेले जीवित नहीं रह सकता। चंदन के पौधे लगाने के बाद उसके आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना होता है।

चन्दन की लकड़ी सबसे महंगी लकड़ी मानी जाती है

इसे चंदन की खेती से लाभ होना लाजमी है क्योंकि इसकी लकड़ी सबसे महंगी लकड़ी मानी जाती है। इसकी बाजार कीमत करीब 26 हजार से 30 हजार रुपये प्रति किलो है। इसके अनुसार किसान को एक पेड़ से 15 से 20 किलो लकड़ी आराम से मिल जाती है। यानी एक पेड़ से 5 से 6 लाख रुपए आसानी से मिल जाते हैं। हालांकि, फिलहाल सरकार ने चंदन की बिक्री और खरीद पर रोक लगा दी है। ऐसे में सरकार ही इसे खरीदती है। चंदन की खेती के लिए आपको ज्यादा निवेश की जरूरत नहीं है। आपको चंदन का पौधा 100 रुपये से 130 रुपये में मिल जाएगा। इसके अलावा इससे जुड़े मेजबान पौधे की कीमत भी करीब 50 से 60 रुपये है।

चन्दन की खेती से कितना कमा सकते मुनाफा

maxresdefault 16 3

कमाई की बात करे तो आप चंदन की खेती से करोड़ों में कमा सकते हैं। आप चंदन की खेती से और भी काम कर सकते हैं। दरअसल, आप इसका पेड़ पूरे खेत में लगा सकते हैं और आप चाहें तो खेत के किनारे लगा कर खेत में कुछ और काम भी कर सकते हैं। जानकारों का कहना है कि किसान एक चंदन के पेड़ से 5 से 6 लाख रुपये तक कमा सकते हैं।

  social whatsapp circle 512WhatsApp Group Join Now
2503px Google News icon.svgGoogle News  Join Now
Spread the love