Gold Silver Price : सोना चांदी की कीमतों में बड़ी उथल-पुथल, देखिए आज के ताजा सोना चांदी के भाव 

5 Min Read
खबर शेयर करें

Gold-Silver Price Today 06 May 2024: 5 मई को सोने के दाम में मजबूती बनी हुई है। 10 ग्राम सोने के दाम 71000 रुपये के आसापास घूम रहे हैं। 24 कैरेट का शुद्ध सोना 71,830 ग्राम पर नजर आ रहा है। वहीं 22 कैरेट का सोना 65,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास नजर आ रहा है।

Gold-Silver Price Today 06 May 2024: 5 मई को सोने के दाम में मजबूती बनी हुई है। 10 ग्राम सोने के दाम 71000 रुपये के आसापास घूम रहे हैं। 24 कैरेट का शुद्ध सोना 71,830 ग्राम पर नजर आ रहा है। वहीं 22 कैरेट का सोना 65,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास नजर आ रहा है। इसके उलट चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ है। यह 83,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास नजर आ रहा है। दरअसल, भारत में सोने के रिटेल प्राइस में तमाम दूसरे बातों का भी जिक्र होता है। जिसकी वजह से इसकी कीमतें अलग-अलग शहरों में अलग होती हैं।

अक्षय तृतीया का भी पावन पर्व बेहद नजदीक है। ऐसे में भारत में सोने-चांदी की खरीद में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोने के सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। अक्षय तृतीया के दौरान लोग सोने की खरीदारी को शुभ मानते हैं। आम लोगों का विश्वास है कि अक्षय तृतीया के दिन सोने की खरीदारी करने से जीवन में समृद्धि आती है। सोना निवेश का इंस्ट्रूमेंट होने के साथ ही भारत के लोगों के जीवन में सांस्कृतिक महत्व होता है।

जानिए सोने के भाव

इस दौरान तमाम ज्वैलर्स की तरफ से तरह-तरह के फेस्टिव ऑफर दिए जाते हैं। अलग-अलग ज्वेलर्स के भावों पर नजर डालें तो 6 मई 2024 को तनिष्क की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 22 कैरेट सोने का भाव 6785 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं कल्याण ज्वैलर्स में 22 कैरेट सोने के दाम 6,600 रुपये प्रति ग्राम में मिल रहा है। जबकि मालाबार गोल्ड 22 कैरेट के एक ग्राम सोने के लिए 6585 रुपये लग रहे हैं। हालांकि सोने के स्टोर पर सोने के भाव अलग-अलग हो सकते हैं। यह अंतर एडिशनल चार्ज की वजह से होता है। इन अतिरिक्त चार्ज्स में मेकिंग चार्ज सबसे अहम होता है। यह अलग-अलग स्टोर के लिए अलग-अलग हो सकता है। लेकिन आमतौर पर यह खरीदे गए सोने के कुल भाव का 6 से 14 फीसदी के बीच हो सकता है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

दिल्ली 66,000 71,980

मुंबई 65,850 71,830

अहमदाबाद 65,900 71,880

चेन्नई 66,000 72,000

कोलकाता 65,850 71,830

बेंगलुरु 65,850 71,830

लखनऊ 66,000 71,980

पटना 65,900 71,880

हैदराबाद 65,850 71,830

कैसे जानें सोने की शुद्धता

आईएसओ (इंडियन स्टैंडर्ड आर्गेनाइजेशन) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉलमार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अलग-अलग धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर आभूषण तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

रखें हॉलमार्क का ध्यान

सोना खरीदने से पहले आप सोने की क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Weather Today : एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, देखिए अपने शहर के मौसम का हाल 

LPG Gas Cylinder Subsidy : लोगों के खाते में एलपीजी की सब्सिडी आनी हुई शुरू, चेक करें अपना नाम 


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *