लाडली बहना योजना 2023: महिलाएं तुरंत कर लें यह काम वरना नहीं मिलेंगी तीसरी किस्त, देखें पूरी जानकारी

लाडली बहन योजना (Ladli Behna Yojana) मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि हाउसवाइफ के रूप में रहने वाली प्रदेश की महिलाओं को उनके खर्चे के लिए हर महीने कुछ आर्थिक सहायता की जानी चाहिए। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर महीने लाडली बहन योजना के माध्यम से महिलाओं के खाते में 1000 डालने की व्यवस्था की है। लेकिन इस बार लाडली बहन योजना में एक ऑप्शन जोड़ दिया गया है। महिलाओं को एक फॉर्म भरना होगा ऑनलाइन माध्यम से उस ऑप्शन पर आप जानकारी दर्ज कर सकती हैं। यह ऑप्शन परित्याग नामक विकल्प है।

क्या है लाडली बहन योजना का परित्याग ऑप्शन Ladli Behna Labh Parityag Form Kya Hai
लाडली बहन योजना के आधिकारिक वेबसाइट में एक नया ऑप्शन जोड़ा गया है। जिसका नाम है परित्याग। जैसा किसके नाम से स्पष्ट हो रहा है वैसे ही इसका उद्देश्य भी है। जो महिलाएं लाडली बहन योजना के इस ऑप्शन को चुनेंगे उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। कहने का मतलब यह कि लाडली बहन योजना के परित्याग ऑप्शन का चयन करने के पश्चात लाडली बहन योजना की 1000 वाली किस्त बंद हो जाएगी।

क्यों शुरू किया गया यह विकल्प MP Ladli Behna Yojana | Madhya Pradesh Ladli Behna Yojana
लाडली बहन योजना की वेबसाइट में परित्याग ऑप्शन जोड़ने का क्या कारण हो सकता है यह सवाल आमतौर पर लोगों के दिमाग में है। कई बार महिलाओं को समझ में नहीं आ रहा है कि वह इस नई प्रक्रिया को पूरा करने के लिए क्या करें। लेकिन परित्याग ऑप्शन का चयन करने से पहले यह निश्चित करे की क्या उन्हें लाडली बहन योजना का लाभ नहीं लेना है। क्योंकि इस ऑप्शन को चुनने के बाद लाडली बहन योजना का लाभ मिलना बंद हो जाएगा।

अब सवाल यह उठता है कि आखिर इस नए विकल्प को तैयार करने का क्या मकसद है। इस संबंध में बताया गया है कि अगर किसी भी महिला का भूलवश नाम जुड़ गया है और वह इसकी पात्रता को पूरा नहीं करती तो वह स्वैच्छिक रूप से लाडली बहन योजना की वेबसाइट में जाकर परित्याग ऑप्शन का चयन कर सकते हैं।

वही बताया गया है कि अगर आवेदन करते समय किसी महिला की स्थिति इस योजना का लाभ लेने के लायक थी और उसने आवेदन कर दिया। लेकिन आवेदन करने के पश्चात नौकरी बिजनेस या कोई भी ऐसा कार्य करने लगी जिसकी वजह से वह इस योजना के लिए पात्र नहीं है तो वह स्वयं ही योजना के परित्याग ऑप्शन का चयन कर लाडली बहन योजना से अपना नाम अलग करवा सकते हैं।

  social whatsapp circle 512WhatsApp Group Join Now
2503px Google News icon.svgGoogle News  Join Now
Spread the love