किसान कल्याण योजना 2024 : किसानों के खाते में सरकार ने ट्रांसफर किए 2000 रूपए, यहां देखें अपना नाम 

3 Min Read
खबर शेयर करें

CM Kisan Kalyan Yojana Kist : मध्य प्रदेश के 80 लाख किसानों के लिए राज्य सरकार द्वारा बड़ी खुशखबरी दी गई है। मध्यप्रदेश सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना शुरू की गई थी। इस योजना में मध्यप्रदेश के किसान भाइयों को ₹6000 की राशि सालाना दी जा रही है। इस योजना को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर शुरू किया गया है।

6 मार्च 2024 को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 80 लाख किसानों को पैसा ट्रांसफर किया

राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने 6 मार्च 2024 को जिला भिण्ड के दौरे पर गए वहां पर मध्य प्रदेश के किसान भाइयों को अनेकों तोहफे दिए गए आइए जानते हैं मध्यप्रदेश के किसानों को सरकार द्वारा कौन-कौन पैसे ट्रांसफर किए गए जिससे किसान भाई होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाएंगे।

80 लाख किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की किस्त ट्रांसफर की गई

मध्यप्रदेश के किसानों को हर साल ₹12000 रूपए की राशि दी जा रही है। जिसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 6000 रूपए तीन किस्तों में और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 6000 रूपए तीन किस्तों में बैंक खाते डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए जाते हैं। 29 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16 वीं किस्त के 2000 रुपए किसानों के बैंक खाते डीबीटी के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा ट्रांसफर किए गए इसके बाद मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा 6 मार्च 2024 को सिर्फ मध्यप्रदेश के किसानों को 2000 रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए गए हैं। यह राशि मध्यप्रदेश के 80 लाख पात्र किसानों को भेजी गई है।

फसल बीमा योजना का पैसा भी ट्रांसफर किया गया

मध्यप्रदेश के 25 लाख किसानों को फसल बीमा योजना के अंतर्गत 755 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई है। किसानों को फसल बीमा योजना की राशि और किसान कल्याण योजना की राशि ट्रांसफर की गई है। खरीफ -23 फसलों की 1816 करोड़ राशि 25 लाख किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई है।मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की ताजा अपडेट प्राप्त करने हेतु नीचे दिए गए टेलीग्राम चैनल और व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। अगर आपको इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद जानकारी पसंद आई है तब आप अपने मित्रों के साथ व्हाट्सएप पर शेयर अवश्य करें।

Wheat MSP 2024 : किसानों की हुई मौज, गेहूं की खरीदी पर मिलेगा 125 रूपए का बोनस, जानिए पूरी प्रक्रिया 

निःशुल्क बिजली योजना : किसानों को सिंचाई करने के लिए फ्री मिलेंगी बिजली, ऐसे उठाएं योजना का लाभ 


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *