Jaora Mandi Bhav: जावरा की कृषि उपज मंडी में रबी सीजन की आवक बढ़ती जा रही है। किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा हैं। ऐसे में मंडी प्रशासन ने व्यवस्था में परिवर्तन किया हैं। अब मंडी में रबी की उपज ट्रालियों में ही नीलाम करना शुरू कर दिया हैं।
Jaora Mandi: अरनियापीथा स्थित शहीद नरेंद्र सिंह चंद्रावत कृषि मंडी प्रांगण में गेहूं की रोज 15 से 20 हजार बोरी आवक हो रही है। इसमें से करीब 14 से 15 हजार बोरी नीलाम हो रही और बाकी अगले दिन के लिए शेष रहती हैं। वहीं सरसों की आवक 5 से 6 हजार बोरी है। होली बाद आवक बढ़ने की उम्मीद है। इसे देखते हुए मंडी प्रशासन ने दोनों अड्डे में सुबह एक शिफ्ट में 11 से 1.30 बजे तक ट्रॉलियों में नीलामी शुरू करवा दी।
जावरा मंडी भाव: वहीं दोपहर बाद वाली शिफ्ट में खुली ढेर में नीलामी की जा रही है। मंडी अधिकारियों ने बताया कि होली के बाद नीलामी का समय बढ़ाएंगे। अभी यह 11 बजे शुरू हो रहा है। इधर, लहसुन अड्डे में ज्यादातर उपज ढेर में नीलाम की जा रही है क्योंकि अभी गीला व नमी युक्त नया लहसुन आ रहा है।
जावरा मंडी के ताजा भाव: किसान नेता शिवनारायण धाकड़ ने बताया कि लहसुन मंडी में पाल-पल्ली बिछाकर कुछ ब्रोकर जगह रोकते हैं। इससे किसान परेशान हैं। इसे लेकर अधिकारियों से शिकायत की है। मंडी अधिकारियों ने बताया पाल-पल्ली नहीं बिछाने के लिए अनाउंसमेंट करवा दिया है। प्रांगण प्रभारी को निगरानी के निर्देश दिए हैं। अभी सारी व्यवस्थाएं सुचारु चल रही हैं।

