गेहूं की MSP पर खरीद : स्लॉट बुकिंग के बिना किसानों से नहीं होगी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद

By
On:
Follow Us

गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बिक्री के लिए स्लॉट की बुकिंग अनिवार्य

हमारे देश के कई राज्यों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसलों की खरीद प्रारंभ हो चुकी है। रबी की फसलों की कटाई का कार्य पूर्ण हो गया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर रबी फसलों की खरीद में गेहूं की खरीद भी 1 अप्रैल 2025 से प्रारंभ की जा रही है। इस वर्ष गेहूं की अच्छी पैदावार के चलते मंडियों में गेहूं की आवक तेजी से हो रही है।

बाजार में गेहूं का भाव, न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक होने के कारण अधिकांश किसान MSP पर बिक्री नहीं कर रहे हैं। कई किसान निजी व्यापारियों को गेहूं बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।

राज्य सरकार की ओर से भी गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की जा रही है। मध्य प्रदेश की बात करें तो राज्य सरकार ने किसानों की सुविधा हेतु गेहूं की खरीद की अवधि को 20 मई 2025 तक बढ़ा दिया है। अब किसान 20 मई 2025 तक MSP पर गेहूं की बिक्री कर सकेंगे।

इसी के अंतर्गत सरकार ने गेहूं बेचने वाले किसानों के लिए स्वयं पोर्टल पर जाकर स्लॉट बुक करने की व्यवस्था की है। अब स्लॉट बुकिंग के पश्चात ही गेहूं की खरीद MSP पर की जाएगी।

अब मध्य प्रदेश में किसानों को अपने गेहूं की MSP पर बिक्री से पूर्व स्लॉट बुक करना अनिवार्य होगा। आइए जानते हैं इससे संबंधित पूरी जानकारी।

गेहूं की MSP पर खरीद के लिए SMS व्यवस्था बंद

पूर्व में SMS के माध्यम से किसानों को स्लॉट की जानकारी दी जाती थी, लेकिन अब यह व्यवस्था पूर्णतः बंद कर दी गई है।

अब किसान स्वयं ही स्लॉट बुकिंग कर सकेंगे। इसके लिए किसानों को ई-उपार्जन पोर्टल पर जाकर स्लॉट बुक करना होगा।

कहां से होगी स्लॉट की बुकिंग?

मध्य प्रदेश के किसान जो गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बिक्री करना चाहते हैं, उन्हें स्लॉट बुक करना अनिवार्य है।

स्लॉट की बुकिंग निम्नलिखित माध्यमों से की जा सकती है:

  • ई-उपार्जन पोर्टल (mpeuparjan.nic.in)
  • लोक सेवा केंद्र
  • MP Online कियोस्क सेंटर
  • इंटरनेट कैफे
  • अपने एंड्रॉयड मोबाइल से स्वयं

स्लॉट बुकिंग का समय

  • प्रतिदिन (राजकीय अवकाश छोड़कर)
  • प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक
  • दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

बुक किए गए स्लॉट की वैधता 3 कार्यदिवस तक मान्य होगी। किसान अपनी भूमि की तहसील के किसी भी खरीद केंद्र पर गेहूं की बिक्री कर सकते हैं।

स्लॉट की बुकिंग की प्रक्रिया

जो किसान गेहूं को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचना चाहते हैं, वे निम्नलिखित प्रक्रिया से स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं:

(1) सबसे पहले mpeuparjan.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
(2) वेबसाइट पर “किसान स्लॉट बुकिंग (गेहूं)” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
(3) अब पंजीयन कोड दर्ज करें।
(4) पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करें।
(5) OTP के सत्यापन के बाद किसान को उपार्जन केंद्र, तहसील और बिक्री की तिथि चुननी होगी।
(6) फिर “स्लॉट बुक” पर क्लिक कर सबमिट करें।
(7) स्लॉट बुकिंग की जानकारी पोर्टल पर प्रदर्शित हो जाएगी।
(8) किसान बुकिंग का प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।

गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2025-26 क्या है?

केंद्र सरकार हर वर्ष रबी और खरीफ सीजन के लिए फसलों का MSP तय करती है।

रबी सीजन 2025-26 के लिए केंद्र सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2350 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।

मध्य प्रदेश सरकार ने अपने वादे अनुसार किसानों को MSP पर अधिलाभ (बोनस) देने की घोषणा की है।

राज्य सरकार द्वारा 150 रुपए प्रति क्विंटल का अधिलाभ (बोनस) देने की योजना है।

इस प्रकार, मध्य प्रदेश में गेहूं की खरीद 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है:

  • केंद्र सरकार का MSP – 2350 रुपए प्रति क्विंटल
  • राज्य सरकार का बोनस – 150 रुपए प्रति क्विंटल
  • कुल – 2500 रुपए प्रति क्विंटल
For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment