Shram Card Payment List: श्रम एवं रोजगार कल्याण विभाग द्वारा श्रमिकों के लिए मदद एवं कल्याण हेतु एक योजना तैयार की गई है, जिसे “श्रम कार्ड” के नाम से जाना जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देशभर के 44 करोड़ श्रमिकों को आर्थिक सहायता भारत सरकार द्वारा प्राप्त कर सकें। अब तक इस योजना के अंतर्गत करोड़ों श्रमिक के पंजीकृत किए जा चुके हैं और उनके लिए भारत सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उसी प्रकार एक बार फिर से श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट उपलब्ध कराई गई है जिसमें पंजीकृत श्रमिकों के लिए आर्थिक सहायता भेजी गई है जिसका विवरण आप इस लेख पर प्राप्त कर सकते हैं |
Shram Card Payment List
केंद्र सरकार द्वारा श्रम योजना का शुभारंभ किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य देशभर के श्रमिकों को मदद एवं आर्थिक सहायता देना है। इसके लिए भारत सरकार द्वारा लगातार श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट रिलीज की जा रही है और नागरिकों को सहायता राशि का लाभ प्राप्त हो रहा है। यदि आप इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत हैं तो आपके लिए भी भारत सरकार द्वारा सहायता राशि का लाभ प्रदान किया गया है। जिस की स्थिति एवं लिस्ट को जांचने का विवरण इस लेख की सहायता से प्रदान किया जा रहा है जिससे आप पूरा पढ़ते हुए देख सकते हैं।
Shram Card Payment List
योजना का नाम | ई-श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट |
विभाग का नाम | श्रम एवं रोजगार कल्याण विभाग |
कुल कार्ड जारी | 27,13,22,087 |
जारी तिथि | अगस्त 2021 |
लाभार्थी | देश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक |
दुर्घटना मृत्यु बीमा | 2 लाख रुपए |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
योजना के लिए आरक्षित बजट | ₹404 करोड़ |
आयु सीमा | 16 – 59 वर्ष |
ई-श्रम कार्ड ऑनलाइन पोर्टल | eshram.gov.in |
ई-श्रम कार्ड हेल्प डेस्क नंबर | 14434 |
किसके नाम उपलब्ध होंगे जारी श्रम कार्ड लिस्ट में
- देशभर के सभी मूल नागरिक श्रमिकों के लिए श्रम कार्ड लिस्ट के माध्यम से लाभ प्रदान किया जाएगा।
- श्रम कार्ड लिस्ट में 16 से 59 वर्ष की आयु के उम्मीदवारों को नामांकित किया जा रहा है।
- यदि किसी सरकारी पद या नौकरी पर है तो आपके लिए श्रम योजना का कोई भी लाभ नहीं दिया जाएगा।
- श्रम कार्ड के लिए सबसे आवश्यक आधार कार्ड होगा जो कि आपके पास होना आवश्यक है।
- आवेदक व्यक्ति की वार्षिक आय अधिक नहीं होनी चाहिए।
श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट चेक कैसे प्राप्त करें?
श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट जांचने हेतु उम्मीदवारों को नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा, जो कुछ इस प्रकार है-
- श्रम योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in पर जाएं।
- आधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर “श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट” विकल्प पर जाएं।
- यहां पर आपके लिए राज्य जिला ग्राम पंचायत एवं अपने ग्राम का चयन करना होगा।
- जानकारी जमा हो जाने के उपरांत आप सबमिट कर सकते हैं।
- अंत में आप श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
ई-श्रम कार्ड के लाभ
- भारत सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए इस योजना के अंतर्गत मदद एवं आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
- श्रम योजना के अंतर्गत देश भर के 44 करोड श्रमिकों को पोर्टल के तहत जोड़ने का उद्देश्य पूरा किया जा रहा है।
- श्रमिकों का डाटा भारत सरकार द्वारा एकत्रित किया गया है और उनके लिए 1000 रुपए की सहायता राशि भेजी जा रही है।
- श्रम कार्ड धारक व्यक्तियों के लिए सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सुविधाएं निशुल्क ही प्रदान की जाती है।
- यदि श्रमिक के पास यह कार्ड होता है तो वह 60 वर्ष की आयु पूरी कर लेने पर 3000 रूपए प्रतिमाह पेंशन राशि ले सकता है।
- श्रम कार्ड धारक को दुर्घटना होने पर दुर्घटना बीमा राशि भी प्रदान की जाएगी।

