इटावा में इस सप्ताह गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। तापमान भी काफी गिरेगा। गरज के साथ आंधी-पानी की संभावना है। जानें इस हफ्ते मौसम कैसा रहेगा?
उत्तर प्रदेश के इटावा में आने वाला सप्ताह बारिश वाला रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार गरज के साथ आंधी-पानी की संभावना है। तापमान में भी 10 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने का अनुमान है। इस हफ्ते न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में कभी छुटपुट तो कभी गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
18 जून का मौसम
रविवार के दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। शाम को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जिसका असर तापमान पर भी पड़ रहा है।
19 जून का मौसम
सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में छिटपुट गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। हवा लगभग 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। रात में भी आंधी पानी की संभावना है।
20 जून का मौसम
मंगलवार के दिन का अधिकतम तापमान एक 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के छिटपुट गरज के साथ आंधी-पानी की संभावना है। दक्षिण पूरब दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। रात में भी गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है।
21 जून का मौसम
अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। छिटपुट गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। रात को भी तेज बारिश होने की संभावना है।
22 जून गुरुवार का मौसम
गुरुवार के दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जिसका असर तापमान पर पड़ रहा है। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
23 जून का मौसम
शुक्रवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में छिटपुट गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। शाम को भी यही क्रम बना रह सकता है।
24 जून का मौसम
शनिवार के दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ आंधी पानी की भी संभावना है। रात को भी गरज के साथ आंधी पानी की जानकारी मिल रही है।

