न्यूज़ खेतीबाड़ी टेक्नोलॉजी बिजनेस मनोरंजन ऑटोमोबाइल मंडी भाव स्वास्थ्य

मिर्च की खेती से कमाई बढ़ाने का मौका! खंडवा में कार्यशाला, वैज्ञानिकों ने बताए आसान और असरदार तरीके।

By
On:
Follow Us

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में किसानों की आय बढ़ाने और मिर्च की फसल को सुरक्षित बनाने के लिए कृषि एवं उद्यानिकी विभाग ने एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने मिर्च की खेती से जुड़ी आधुनिक तकनीकों, उन्नत उत्पादन पद्धतियों और समेकित फसल प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किसानों को बताया गया कि सही तकनीक अपनाकर कम लागत में बेहतर उत्पादन लिया जा सकता है।

जलवायु और मिट्टी का सही चयन है जरूरी

विशेषज्ञों के अनुसार मिर्च एक उपोष्णकटिबंधीय फसल है, जिसके लिए गर्म और हल्की आर्द्र जलवायु सबसे उपयुक्त होती है। खेती के लिए काली मिट्टी को बेहतर माना गया, जबकि जलभराव वाली जमीन से बचने की सलाह दी गई। सही खेत का चयन, अच्छी जल निकासी और मिट्टी की गुणवत्ता मिर्च उत्पादन बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कृषि सेक्टर में पॉजिटिव संकेत: ग्रीष्म फसलों का रकबा 72 लाख पार, किसानों को मिलेगा फायदा।

बीज उपचार और नर्सरी प्रबंधन से मिलेगा फायदा

कार्यशाला में किसानों को बीज उपचार पर विशेष जोर दिया गया। ट्राइकोडर्मा (4 ग्राम प्रति किलो बीज) या स्यूडोमोनास (10 ग्राम प्रति किलो बीज) से उपचार करने से रोगों का खतरा कम होता है और अंकुरण बेहतर होता है। नर्सरी के लिए ऊंची क्यारियां बनाने और हाइब्रिड पौध तैयार करने के लिए कोकोपीट ट्रे का उपयोग करने की सलाह दी गई, जिससे पौधे स्वस्थ और मजबूत बनते हैं।

कीट-रोग नियंत्रण और उत्पादन बढ़ाने के आसान उपाय

कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि मिर्च की बुवाई जुलाई-अगस्त और रोपाई अगस्त-सितंबर में करना सबसे सही रहता है। पौधों के बीच उचित दूरी बनाए रखने और मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का उपयोग करने से उत्पादन बढ़ता है। कीट नियंत्रण के लिए खेत के चारों ओर मक्का या ज्वार की कतारें लगाने, फेरोमोन ट्रैप और पक्षियों के बैठने के लिए खूटियां लगाने की सलाह दी गई। इसके अलावा समय पर कटाई, सही सुखाई और सुरक्षित भंडारण से किसानों को बेहतर कीमत और ज्यादा मुनाफा मिल सकता है।

आम के बाग में दिख रहे ये संकेत तो हो जाएं सतर्क, खतरनाक कीट कर सकते हैं पूरी फसल बर्बाद।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment