मुर्गी पालन 2023: कड़कनाथ मुर्गी से भी अधिक मुनाफा देंगी यह नस्ल, कम लागत में होगा बंपर मुनाफा,एक अंडे की कीमत जानिए

कड़कनाथ से 10 गुना ज्यादा मुनाफा देंगी इस नस्ल की मुर्गी, 1 अंडे की कीमत उड़ा देंगी नींदे, कम लागत में होंगी तगड़ी कमाई, देखे पूरी डिटेल। ग्रामीण इलाकों में आज भी मुर्गी पालन भारी पैमाने पर किया जाता है। गांवों में कई घर ऐसे मिलेंगे जो मुर्गी पालते हैं। और उसके अंडे खाते हैं। इन दिनों मार्केट में मुर्गी की डिमांड काफी ज्यादा हो रही है। सरकार की तरफ से मुर्गी पालन केलिए प्रोत्साहित किया जाता है। कुछ इलाकों में मुर्गा लड़ाने का भी खेल खेला जाता है। ऐसे में ये मुर्गे काफी महंगे बिकते हैं।

मार्केट में हो रही मुर्गी की काफी डिमांड

आपको बता दे असील नस्ल की मुर्गी आपको कम समय में अधिक से अधिक मुनाफा कमाकर दे सकती है। इनकी डिमांड इतनी ज्यादा होती है। असील मुर्गी के 1 अंडे 100 रुपये में बिकता है। इस नस्ल की मुर्गी का पालन करके तगड़ी कमाई कर सकते है। इस नस्ल की मुर्गी में कुछ खासियत होती है। जिससे इनकी डिमांड दिन ब दिन बढ़ते जा रही है।

असील मुर्गी की खासियत के बारे में

आपकी जानकारी के लिए बतादे असील मुर्गी का मुंह लंबा और बेलनाकार होता है जो कि पंखों, घनी आंखों, लंबी गर्दन वाला होता है। असील मुर्गी की मजबूत और सीधी टांगे होती हैं असील नस्ल की मुर्गे का वजन 4-5 किलोग्राम और मुर्गी का वजन 3-4 किलोग्राम होता है। इसके कोकराल (युवा मुर्गे) का औसतन वजन 3.5-4.5 किलोग्राम और पुलैट्स (युवा मुर्गी) का औसतन वजन 2.5-3.5 किलोग्राम होता है।

असील मुर्गी भारत की विशुद्ध नस्ल है

असील नस्ल के मु्र्गे-मुर्गियां उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और आंध्र प्रदेश में पाई जाती हैं। असील नस्ल की मु्र्गे-मुर्गियों के अलग-अलग नाम होते हैं,रेजा (हल्की लाल), गागर (काली), यारकिन (काली और लाल) और पीला (सुनहरी लाल) आदि होते है। असील भारत की विशुद्ध नस्ल है।

असील नस्ल की मुर्गी को लड़ाने के लिए किया जाता इस्तेमाल

देश में कई जगह मुर्गी या मुर्गों की लड़ाई चलन में हैं। ऐसे में असील नस्ल की मुर्गी और मुर्गों को लड़ाने के लिए उपयोग में लाये जाते है। असील नस्ल की मुर्गी मांस के कारण काफी प्रसिद्ध मानी जाती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक बड़े पैमाने पर होने पर बाजार में एक मुर्गे की कीमत करीब 5 हजार रूपये तक रहती है। इसके लिए बाजार को तैयार करने पर भी विचार किया जा रहा है। जानकारों के अनुसार असील भारत की विशुद्ध नस्ल है जो कि सहनशाक्ति और लड़ाकू गुणों के लिए काफी मशहूर मानी जाती है।

असील नस्ल मुर्गी के एक अंडे की कीमत

मिली जानकारी अनुसार असील मुर्गियां साल में 60 से 70 अंडे ही देती हैं। लेकिन इनके अंडे की कीमत समान्य मुर्गियों के अंडे के मुकाबले काफी ज्यादा होती है। असील मुर्गी के एक अंडे की कीमत मार्केट में 100 रुपये है। ऐसे में आप सिर्फ एक मुर्गी से साल में 60 से 70 हजार रुपये की कमाई कर सकते हैं। असील नस्ल की मुर्गी का पालन करते हैं तो वे अंडा बेचकर मालामाल हो सकते हैं। इस प्रकार असील नस्ल की मुर्गी का पालन करके लाखो रयूपाये तक की कमाई कर सकते है।

  social whatsapp circle 512WhatsApp Group Join Now
2503px Google News icon.svgGoogle News  Join Now
Spread the love