Weather News : मौसम फिर मचाएगा तबाही, इन राज्यों में होंगी तूफानी बारिश, देखिए मौसम रिपोर्ट 

4 Min Read
खबर शेयर करें

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 14 अप्रैल को मध्य प्रदेश, विदर्भ, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी हिमालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में बर्फबारी की आशंका है। उत्तर भारत के कई राज्यों में पश्चिमी विभोक्ष का प्रभाव देखने को मिल रहा है, जिसके चलते कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 14 अप्रैल को मध्य प्रदेश, विदर्भ, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी हिमालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में बर्फबारी की आशंका है। 

देश की मौसमी गतिविधियां

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ को ईरान और आसपास के क्षेत्रों में औसत समुद्र तल से 3.1 और 9.6 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जाता है. वहीं सौराष्ट्र और कच्छ तथा आसपास के इलाकों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा उपरोक्त चक्रवाती परिसंचरण से मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से गुजरते हुए आंतरिक कर्नाटक तक एक ट्रफ/हवा का विच्छेदन औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश के निचले स्तर पर बना हुआ है। वहीं एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी उड़ीसा के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर है और कोमोरिन क्षेत्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में शनिवार को हुई हल्की बारिश की वजह से 17 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा. मौसम विभाग की मानें तो 14 और 15 अप्रैल को दिल्ली में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

देश के मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय, सिक्किम के कुछ हिस्सों और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और छिटपुट ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इसके अलावा विदर्भ और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. आंतरिक कर्नाटक, केरल, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें संभव हैं। वहीं झारखंड, ओडिशा, लक्षद्वीप और गुजरात में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

Dairy Farming Loan : पशुपालन के लिए मिल रहा 40 लाख रुपए तक का लोन, ऐसे उठाएं लाभ 

PM Kisan Yojana : किसानों ने यह काम नहीं किया तो अटक सकती है 17वीं किस्त, जानिए पूरी जानकारी 


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *