जानिए, केंद्र सरकार की MSP से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी (2025 तक की अपडेट)
रबी के सीजन में सरसों की खेती किसान भाइयों द्वारा मुख्य रूप से की जाती है। इस बार हमारे देश में सरसों के उत्पादन की बात करें तो देश में सरसों की बंपर पैदावार हुई है जिससे बाजार में सरसों की कीमत कम होने की संभावना है। इस बात से किसान चिंतित हैं। किसान भाइयों की यह समस्या है कि यदि बाजार में सरसों की कीमत न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम हो तब सरसों की फसल विक्रय करने से नुकसान हो सकता है। इस स्थिति को देखते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने महत्वपूर्ण ऐलान किया है। केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने हाल ही में संसद में बताया कि सरकार 22 फसलों की MSP घोषित करती है, और जरूरत पड़ने पर सरसों जैसी तिलहनी फसलों को MSP पर खरीदा जाता है। किसानों के लिए सरकार के पास MSP पर बेचने या ओपन मार्केट में बेचने की स्वतंत्रता है, जो भी फायदेमंद हो। आइए, सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद से संबंधित जानकारी प्राप्त करें।
सरसों की खरीद होगी मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत
केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा के अनुसार रबी फसलों के विपणन सीजन 2024-25 के दौरान सरसों की खरीद मूल्य समर्थन योजना (Price Support Scheme – PSS) के तहत की जाएगी। यदि सरसों का बाजार भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹5650 प्रति क्विंटल से कम होता है, तो सरकार किसानों से सरसों की खरीद MSP पर ही करेगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने संबंधित राज्यों और केंद्रीय नोडल एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि यदि बाजार भाव MSP से नीचे जाए, तो समय पर खरीद का प्रस्ताव भेजा जाए।
सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2024-25 क्या है??
कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) द्वारा गन्ने को छोड़कर अन्य सभी प्रमुख फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की सिफारिश की जाती है। सरकार CACP की रिपोर्ट के आधार पर सभी कारकों जैसे उत्पादन लागत, मांग-आपूर्ति, बाजार मूल्य, और किसानों की आय को ध्यान में रखते हुए MSP तय करती है। रबी विपणन सीजन 2024-25 के लिए केंद्र सरकार ने सरसों का MSP ₹5650 प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, जो पिछले वर्ष (2023-24) के ₹5450 प्रति क्विंटल से ₹200 अधिक है। 2025-26 के लिए MSP की घोषणा अभी तक आधिकारिक रूप से नहीं की गई है, क्योंकि CACP की रिपोर्ट और केंद्र सरकार की घोषणा आमतौर पर अगस्त-सितंबर के आसपास होती है, जब अगली बुवाई का समय आता है। जैसे ही केंद्र सरकार CACP की सिफारिशों के आधार पर रबी सीजन 2025-26 के लिए नई MSP की घोषणा करेगी, वह जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। ट्रेंड को देखें तो हर साल ₹150-₹200 की बढ़ोतरी देखी जाती है, इसलिए संभावनाएं हैं कि 2025-26 में भी MSP में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। लेकिन फिलहाल इसकी कोई पुष्टि नहीं है।
सरसों खरीद के लिए केंद्रीय नोडल एजेंसियों को निर्देश
रबी विपणन सीजन में किसानों को सरसों की फसल बेचने में कोई समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए केंद्रीय नोडल एजेंसियों को पहले ही मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत सरसों खरीद के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। इसी क्रम में रबी विपणन सीजन 2024-25 में किसानों को सरसों की फसल बेचने में कोई समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी सरसों उत्पादित करने वाले राज्यों को सूचित किया गया है कि यदि राज्य में सरसों का बाजार भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम हो, तब मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत सरसों की खरीद का प्रस्ताव समय पर तैयार करके भेजने के निर्देश दिए गए हैं। रबी विपणन सीजन 2023-24 में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, असम और हरियाणा राज्यों में मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत सरसों की खरीद की मंजूरी 28.24 LMT थी।
देश में 2024-25 में सरसों की पैदावार
सरकार द्वारा चलाए जा रहे “स्पेशल मस्टर्ड मिशन” के कारण पिछले 3 वर्षों में सरसों की पैदावार में 40% की बढ़ोतरी हुई है। कृषि मंत्रालय के मुताबिक सरसों की बुवाई अभी तक 102.38 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई है। देश में 2022-23 में उत्पादन 91.2 लाख टन से बढ़कर 128.2 लाख टन तक पहुंच गया है।
देश में 2024-25 में सरसों का बाजार भाव क्या है??
देश में 2024-25 में कमोडिटी ऑनलाइन बाजार भाव के अनुसार अभी देशभर की विभिन्न मंडियों में सरसों की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। अप्रैल 2025 की शुरुआत में सरसों का औसत भाव 6000 से लेकर 8141 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुँच गया है, जो पिछले सीजन की तुलना में ज्यादा है।
कुछ प्रमुख मंडियों के भाव इस प्रकार हैं:
- दिल्ली: ₹6800 – ₹7620 प्रति क्विंटल
- आगरा: ₹7850 प्रति क्विंटल
- अलवर: ₹6500 – ₹7950 प्रति क्विंटल
- ग्वालियर: ₹6600 – ₹6700 प्रति क्विंटल
- कानपुर: ₹6400 – ₹7200 प्रति क्विंटल
- बरवाला: ₹6770 प्रति क्विंटल
- कोलकाता: ₹7400 प्रति क्विंटल
- अडाणी विल्मर: ₹6600 – ₹7300 प्रति क्विंटल
इन भावों से साफ है कि कई जगहों पर सरसों का बाजार भाव केंद्र सरकार द्वारा तय MSP (₹5650 प्रति क्विंटल) से कहीं ज्यादा चल रहा है।