Sarso Rates: सरसों के भाव फरवरी महीने में घटेंगे या बढ़ेंगे, देखिए सरसों के भाव को लेकर तेजी मंदी रिपोर्ट 

7 Min Read
खबर शेयर करें

तेल तिलहन के बाजार में क्या चल रही है खबर | जाने रिपोर्ट में किसान साथियो जैसा कि आप सबको पता है कि इस समय नयी सरसों की आवक होने में 1 महीने से भी कम समय बचा है। MP गुजरात और राजस्थान में इक्का दुक्का मंडियों में नयी सरसों की आवक होने भी लगी है। धीरे धीरे आवक बढ़ना शुरू हो जाएगी। लाल सागर रूट पर बढ़ रहे तनाव के चलते पिछले एक हफ्ते में मलेशिया और इंडोनेशिया में पाम तेल में अच्छी खासी तेजी देखने को मिली है। पिछले एक महीने में पाम के भाव 3660 से बढ़कर 3950 के आसपास आ चुके हैं। इसमे 10% के आसपास की तेजी आ चुकी है। हालांकि इस तेजी का सरसों के भाव पर कोई असर नहीं पड़ा है। 21 दिसम्बर को जयपुर में सरसों के भाव 5550 के आसपास थे जो कि आज भी 5600 के आसपास ही बने हुए है। इसी तरह से भरतपुर में सरसों 5338 के थे जो कि आज 5300 के आसपास हैं। कहने का मतलब यही है कि अब सरसों का भाव पाम तेल में आयी तेजी को फोलो नहीं कर रहा है। गनीमत बस यही रही है कि पाम के भाव इस दौरान गिरे नहीं है वर्ना सरसों के भाव और गोता लगा जाते। सरसों में पाम के हिसाब से तेजी का ना आना मंदे की तरफ इशारा कर रहा है। हम चाहते हैं कि किसान साथी इस इशारे को समझ जाएं और उसी हिसाब से व्यापार का निर्णय लें। आज की रिपोर्ट में हम आने वाले समय में सरसों के भाव को लेकर आने वाली तेजी मंदी का विश्लेषण करेंगे।

ताजा मार्केट अपडेट

सरसों के ताजा बाजार की बात करें तो सरसों में फिलहाल स्थिरता का माहौल देखने को मिल रहा है। यह स्थिरता सिर्फ इसलिए आई हुई है क्योंकि मलेशिया में पाम तेल के भाव बढ़ रहे हैं अगर मलेशिया में बाजार स्थिर भी हुआ तो भी सरसों के भाव में गिरावट देखने को मिल सकती है। शनिवार को जयपुर में कंडीशन 42% सरसों के भाव 5600 के आसपास बने रहे। बात भरतपुर मंडी की करें तो यहां पर 20 रुपये की तेजी के बाद भाव किसी तरह 5300 के आंकड़े को छूने में सफ़ल हुए। इसी तरह से रेवाड़ी में 40 लैब के भाव 5300, च दादरी में सरसों के भाव 5350, भिवानी में 40 लैब का रेट 5250, कोटा में 5100, गंगापुर सिटी में 5280, सुमेरपुर में 5380, धनेरा मंडी में सरसों भाव ₹ 4800/4905, नैनावा मंडी में सरसों भाव ₹ 4750/5000, पीलुडा मंडी में सरसों भाव र 4950/5105, दीसा मंडी के सरसों के भाव ₹ 4800/4825 तक रहे।

प्लांटों पर क्या हुई घट बढ़

किसान साथियों अगर बात ब्रांडेड तेल मिलों की करें तो सलोनी प्लांट ने सरसों के भाव ₹25 तक कमजोर किया और भाव की रेंज 5950 से 6075 रुपए प्रति क्विंटल की रही। आगरा में बीपी और शारदा प्लांट पर सरसों के भाव क्रमश है 5850 और 5825 के रहे। गोयल कोटा प्लांट पर सरसों का रेट 5450 रुपए प्रति क्विंटल का रहा।

तेल और खल की अपडेट

जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी और एक्सपेलर की कीमतें शनिवार को कच्ची घानी सरसों तेल के भाव 1 रुपये कमजोर होकर दाम 1,008 रुपये प्रति 10 किलो रह गए, जबकि सरसों एक्सपेलर तेल के दाम भी 1 रुपये घटकर 1,018 रुपये प्रति 10 किलो रह गए, जयपुर में शनिवार को सरसों खल की कीमतें 20 रुपये कमजोर होकर दाम 2,825 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। शनिवार होने के कारण देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक घटकर 2.25 लाख बोरियों की हुई, जबकि इसके पिछले कारोबारी दिवस में आवक 2.85 लाख बोरियों के आसपास हुई थी।

सरसों को रोके या बेचे

किसान साथियो जैसा कि आपने देखा ही लिया कि इस समय भारतीय बाजार विदेशी बाजारों को तेजी में फॉलो नहीं कर रहा है लेकिन अगर विदेशी बाजार में मंदी आई तो भारत में वहां से ज्यादा मंदी देखने को मिल सकती है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि भारत में सरसों का सीजन आने वाला है और आमतौर पर यही होता है कि जब किसान के हाथ में फसल होती है तो उसे समय फसल के भाव अपने न्यूनतम स्तर पर होते हैं । गेहूं और सरसों में आमतौर पर यही देखने को मिलता है। साथियो इस समय सरसों का पिछले साल का काफी स्टॉक पड़ा हुआ है। इसलिए पिछले दिनों आयी बाजार में तेजी के बाद यह माल बाहर आना ही था। आपने देखा ही होगा कि किस तरह से सरसों में तेजी आते ही आवक बढ़ जाती है भाव फिर से नीचे की तरफ चले जाते हैं। यह भी स्वाभाविक है कि सरकार चुनाव के चलते किसी भी कीमत पर खाद्य तेलों के भाव नहीं बढ़ने देगी। इसके अलावा चालू सीजन में सरसों का उत्पादन बढ़ने का अनुमान है। ऐसे में मंडी भाव टुडे का मानना है कि सरसों में आए हर छोटे मोटे उछाल पर माल निकालते रहना चाहिए और नयी सरसों को MSP पर बेचने की सभी तैयारियां समय से पूरी कर लेनी चाहिए। हमारा मानना है कि जैसे ही लाल सागर का रूट बहाल हो जाएगा सरसों में और कमजोरी बनेगी और यह भाव को 5000 के आसपास या इसके नीचे पहुँचा सकती है। मंडी भाव टुडे पर आपको तेल तिलहन के बाजार की सभी खबरें समय से दी जाएंगी अपना नजरिया भी बताया जाएगा लेकिन व्यापार आपको अपने विवेक से करना है।


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।