पीएम फसल बीमा 2023: किसानों के खाते में इस दिन आएगा पैसा, देखिए किन किसानों को कितने मिलेंगे पैसे

PM Fasal Bima Yojana: इस दिन डलने जा रहे किसानो के खातों में फसल बीमा का पैसा, कौन कौन से किसान है पात्र, आइए देखिये मध्य प्रदेश के लाखों किसानों के लिए अच्छी खबर है। मंगलवार 13 जून को प्रदेश के 44 लाख किसानों को वर्ष 2023 की फसल बीमा राशि ट्रांसफर की जाएगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके लिए 13 जून को राजगढ़ में किसान कल्याण महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भी शामिल होने की संभावना है।

क्या है फसल बीमा का उद्देश्य

पीएम फसल बीमा का उद्देश प्राकृतिक आपदाओं, कीट और रोगों के परिणामस्वरूप अधिसूचित फसल में से किसी की विफलता की स्थिति में किसानों को बीमा कवरेज और वित्तीय सहायता प्रदान करना है कृषि में किसानों की सतत प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए उनकी आय को स्थायित्व देना है साथ ही किसानों को कृषि में नवाचार एवं आधुनिक पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना एवं कृषि क्षेत्र में ऋण के प्रवाह को सुनिश्चित करना है।

कब डलेंगी 2022 की फसल बीमा राशि

आपकी जानकारी के लिए बता दे की एमपी विधानसभा चुनाव से पहले सितंबर-अक्टूबर में एक बार फिर 2022 की बीमा की राशि किसानों के खाते में भेजी जाएगी। सरकार का प्रयास है कि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पहले कार्यक्रम करके राशि किसानों के खातों में अंतरित कर दी जाए। कृषि विभाग के अधिकारियों की मानें तो 2022 में खरीफ और रबी फसलों को अतिवृष्टि या ओलावृष्टि से जो क्षति हुई, उसका आकलन करके बीमा कंपनियों को दावे प्रस्तुत किए जा चुके हैं। प्रयास यही है कि अगले दो-जीन महीनों में परीक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

क्या होती है बीमा की इकाई

योजना बड़े पैमाने पर आपदाओं के लिए प्रत्येक अधिसूचित फसल के लिए एक ‘क्षेत्र दृष्टिकोण आधार’ (यानी, परिभाषित क्षेत्रों) पर लागू की जायेगी। यह धारणा है कि सभी बीमित किसान को बीमा की एक इकाई के रूप में एक फसल के लिए “अधिसूचित क्षेत्र” के तौर पर परिभाषित किया जाना चाहिए, जो समान जोखिम का सामना करते हैं और काफी हद तक एक समान प्रति हेक्टेयर उत्पादन के लागत, प्रति हेक्टेयर तुलनीय कृषि आय और अधिसूचित क्षेत्र में जोखिम के कारण एक समान फसल हानि अनुभव करते हैं। अधिसूचित फसल के लिए इंश्योरेंस की यूनिट को जनसंख्या की दृष्टि से समरूप जोखिम प्रोफाइल वाले क्षेत्र से मैप किया जा सकता है।

कौन से किसान भाई होंगे पात्र

आपको बता दे की फसल बिमा योजना के तहत देश के सभी किसान पात्र हैं। इस योजना के तहत आप अपनी ज़मीन पर की गई खेती का बीमा करवा सकते हैं साथ ही आप किसी उधार पर ली गई जमीन पर की जाने वाली खेती का भी बीमा करवा सकते हैं। देश क उन किसानों का इस योजना के तहत पात्र माना जाएगा, जो पहले किसी बीमा योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं।

  social whatsapp circle 512WhatsApp Group Join Now
2503px Google News icon.svgGoogle News  Join Now
Spread the love