नरमा के भाव जल्दी छू सकते हैं 9000 का आंकड़ा, देखें अंतराष्ट्रीय रिपोर्ट

आज के नरमा कपास के भाव: देश भर की सभी मशहूर मंडियों में नरमा की आवाज में कमी देखने को मिली है। वहीं अब नरमा के भाव लगातार ऊंचाइयों की ओर बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 1 सप्ताह का आंकड़ा देखा जाए तो लगातार दैनिक आवक में नरमा और कपास के भाव में कमी आ रही है जिससे नरमा कपास के भाव में सुधार देखने को मिल रहा है। आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से नरमा और कपास के भाव कि आने वाले समय में क्या होगा इसकी चर्चा करेंगे।

Narma Kapas Rate report: विशेषज्ञों के अनुसार चीन में कपास की मांग में तेजी आई है जिससे वायदा बाजार में तेजी दर्ज की गई है। इसके बाद सिर्फ देश ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर कपास का उत्पादन कम होने की आशंका जताई जा रही है। अमेरिकी कृषि विभाग की जानकारी के अनुसार इस बार कपास 115.7 मिलियन गांठ तक रह सकता है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष का आंकड़ा देखा जाए तो वैश्विक स्तर पर कपास का स्टॉक 30 लाख गांठ कम होने की संभावना है।

नरमा का हाल: विशेषज्ञों और कृषि विभागों के आंकड़ों से स्पष्ट पता लगाया जा सकता है कि इस बार नरमा कपास का उत्पादन कमजोर है। अब दिनों दिन देश ने नरमा कपास की आवक भी घटती जा रही है ऐसे में नरमा कपास के भाव बढ़ने की संभावना है लेकिन फिलहाल ऐसी कोई स्थिति हमें नजर नहीं आ रही है। वर्तमान में कपास के भाव नहीं बढ़ने का बड़ा कारण यह है कि Cotton industry को कृत्रिम धागे से Compition करना पड़ रहा है। दोनों के बीच वर्तमान में बहुत तेज प्रतियोगिता चल रही है।‌इसकी वजह से ही नरमा कपास में अब तक भाव में तेजी नहीं देखीं गई है।

Narma Kapas report: तत्काल स्थिति देखी जाए तो नरमा कपास के भाव धीरे धीरे ऊंचाई छूते जाएंगे। इसके अलावा बाजार के विशेषज्ञों और व्यापारियों का कहना है कि किसानों ने नरमा को संभालकर रखा हुआ है जिसके कारण दैनिक आवक कम देखने को मिल रही है। नरमा का स्टॉक मिलों के पास भी अधिक नहीं है। मिलें भी सिर्फ 10-15 दिनों का स्टॉक लेकर चल रही है। ऐसी स्थिति में अगर आने वाले सप्ताह में नरमा कपास की आवक में सुधार नहीं हुआ तो मान लिजिए कि कुछ ना कुछ बड़ी पोल है। नए साल में नरमा कपास के भाव में करीब 700 रूपए प्रति क्विंटल तक तेजी देखने को मिल सकती है। बाकी व्यापार अपने विवेक से ही करें।

  social whatsapp circle 512WhatsApp Group Join Now
2503px Google News icon.svgGoogle News  Join Now
Spread the love