मध्यप्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न योजनाओं में लाभ लेने हेतु एमपीएफएसटीएस (MPFSTS) पोर्टल पर किसान पंजीयन शुरू कर दिए गए हैं। इस पोर्टल के माध्यम से किसान घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। विभाग ने किसानों से जल्द पंजीयन कराने की अपील की है।
ड्रिप, स्प्रिंकलर और पॉली हाउस जैसी योजनाओं का मिलेगा फायदा
उद्यानिकी विभाग की योजनाओं के अंतर्गत किसानों को ड्रिप सिंचाई, पोर्टेबल स्प्रिंकलर, मिनी स्प्रिंकलर, शेडनेट हाउस और पॉली हाउस जैसी आधुनिक सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा आम, अमरूद, नींबू, संतरा सहित विभिन्न फलों के नए बगीचे लगाने के लिए भी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और आधुनिक खेती को बढ़ावा देना है।
सरकार का बड़ा फैसला: घरेलू कीटनाशकों के लाइसेंस की प्रक्रिया हुई बेहद आसान।
पंजीयन के लिए जरूरी दस्तावेज
एमपीएफएसटीएस पोर्टल पर नया पंजीयन कराने के लिए किसानों को कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे। इनमें आधार कार्ड, बैंक पासबुक, ऋण पुस्तिका या खसरा नक़ल, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर शामिल हैं। वहीं एससी एवं एसटी वर्ग के किसानों को जाति प्रमाण-पत्र भी जमा करना होगा। सही जानकारी और दस्तावेज होने पर आवेदन प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सकेगी।
किसानों से जल्द आवेदन करने की अपील
उपसंचालक उद्यान ने जिले के किसानों से अनुरोध किया है कि वे उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जल्द से जल्द अपना पंजीयन कराएं। समय पर आवेदन करने से किसानों को योजना चयन और अनुदान का लाभ आसानी से मिल सकेगा। विभाग का लक्ष्य अधिक से अधिक किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ना है।
अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
यदि किसी किसान को पंजीयन या योजनाओं से संबंधित जानकारी चाहिए तो वे अपने क्षेत्र के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कार्यालय उपसंचालक उद्यान, बालगढ़ रोड देवास में भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। किसान एमपीएफएसटीएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर उद्यानिकी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान! महाराष्ट्र में प्याज खरीद शुरू, सरकार ने किया बड़ा वादा।





