मंदसौर मंडी में लहसुन ने आज तोड़ा रिकॉर्ड, आली ऊटी लहसुन में 45,00 रूपए की तेजी, देखिए लहसुन की क्वालिटी

2 Min Read
खबर शेयर करें

Mandsaur Mandi lahsun ke bhav : कृषि उपज मंडी मंदसौर में लगातार दो दिनों से नई लहसुन के भाव में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। मंदसौर मंडी में लहसुन के भाव में तेजी आने की वजह से लगातार लहसुन की आवक में भी बढ़ोतरी हो रही है और दूर-दूर के किसान अपनी लहसुन लेकर मंदसौर मंडी पहुंच रहे हैं। मंदसौर मंडी में आज नई लहसुन के भाव में कल के मुकाबले ₹1500 प्रति क्विंटल की तेजी देखने को मिली है। मंदसौर मंडी में आज नई लहसुन के भाव पर नजर डाली जाए तो आज नई लहसुन के न्यूनतम भाव ₹8000 प्रति क्विंटल और अधिकतम भाव ₹40,000 प्रति क्विंटल देखने को मिले हैं। चलिए जानते हैं कि मंदसौर मंडी में नई लहसुन की आवक और तेजी मंदी रिपोर्ट क्या रही है। ‌

मंदसौर मंडी में लहसुन की आवक और भाव में तूफानी तेजी

आज के मंदसौर मंडी भाव : कृषि उपज मंडी मंदसौर में आज लहसुन की एक अच्छी क्वालिटी के भाव में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिली है। नई लहसुन की एक उच्च क्वालिटी के भाव 40,000 रूपए प्रति क्विंटल देखने को मिली है वहीं लहसुन की एक और बेहतर क्वालिटी के भाव 36,000 रूपए प्रति क्विंटल रहें हैं। नई लहसुन के भाव के आंकड़ों को देखकर साफ पता चल रहा है कि मंदसौर मंडी में लगातार नई लहसुन के भाव में उछाल आ रहा है और लहसुन के भाव में तेजी आने से किसानों के चेहरे पर रौनक भी देखने को मिली है। चलिए जानते हैं कि मंदसौर मंडी में अन्य फसलों के भाव में कितनी तेजी मंदी देखने को मिलीं है। 

मंदसौर मंडी के ताजा भाव ( mandasur Mandi bhav today )

नई लहसुन –  8,000  —   40,000

पुरानी लहसुन –  12,000   —   28,000

गेहूं – 2200    —    3150

प्याज –   250   —   1200

सरसों –   4260   —   4875


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।