न्यूज़ खेतीबाड़ी टेक्नोलॉजी बिजनेस मनोरंजन ऑटोमोबाइल मंडी भाव स्वास्थ्य

महिलाओं के लिए राहत भरी खबर! सरकार ने खोला खजाना, जल्द मिलेगा 3000 रुपये का लाभ।

By
On:
Follow Us

महाराष्ट्र सरकार की चर्चित मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मार्च और अप्रैल 2026 की रुकी हुई किस्त का इंतजार कर रही लाखों महिलाओं को अब जल्द राहत मिलने वाली है। राज्य सरकार ने योजना के लिए 730.51 करोड़ रुपये के फंड को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 3000 रुपये ट्रांसफर किए जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। सरकार के इस फैसले से लंबे समय से भुगतान का इंतजार कर रही महिलाओं में खुशी का माहौल है।

मार्च-अप्रैल की रुकी किस्त अब मिलेगी एक साथ

जानकारी के अनुसार 14 मई से कई लाभार्थी महिलाओं के खातों में मार्च और अप्रैल की किस्त जमा होना शुरू हो गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों और दस्तावेज संबंधी दिक्कतों की वजह से बड़ी संख्या में महिलाएं अब तक राशि से वंचित थीं। अब नए सरकारी आदेश के बाद बाकी महिलाओं को भी दोनों महीनों की किस्त एक साथ मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। माना जा रहा है कि जिन महिलाओं का भुगतान अटका हुआ था, उनके खाते में जल्द ही 3000 रुपये भेजे जाएंगे।

मध्यप्रदेश कैबिनेट का बड़ा निर्णय, किसानों की आय सुरक्षा के लिए फसल बीमा योजना को मिली नई ताकत।

हर महीने मिलते हैं 1500 रुपये की सहायता

महाराष्ट्र सरकार ने जुलाई 2024 में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और घरेलू खर्चों में सहायता प्रदान करना है। वर्तमान में यह योजना राज्य की सबसे बड़ी महिला कल्याण योजनाओं में गिनी जाती है और हर महीने हजारों करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में भेजे जाते हैं।

सरकार ने जारी किया नया आदेश

महाराष्ट्र शासन के सामाजिक न्याय विभाग ने योजना को लेकर नया शासन निर्णय (GR) जारी किया है। वित्त विभाग की मंजूरी मिलने के बाद मार्च और अप्रैल की किस्त के लिए अलग-अलग 365.25 करोड़ रुपये जारी करने की अनुमति दी गई है। इस तरह कुल 730.51 करोड़ रुपये महिला एवं बाल विकास विभाग को ट्रांसफर किए जाएंगे। सरकार का कहना है कि पात्र महिलाओं तक योजना का लाभ लगातार पहुंचाया जाएगा और भुगतान प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाएगा।

बैंक खाता और DBT सेवा जरूर रखें सक्रिय

सरकार ने लाभार्थी महिलाओं को सलाह दी है कि वे अपने बैंक खाते को आधार से लिंक रखें और DBT (Direct Benefit Transfer) सेवा सक्रिय जरूर रखें। कई मामलों में गलत बैंक जानकारी, आधार लिंक न होने या तकनीकी त्रुटियों के कारण किस्त अटकने की शिकायतें सामने आई हैं। ऐसे में जिन महिलाओं को अभी तक भुगतान नहीं मिला है, वे अपने बैंक खाते, आधार लिंकिंग और DBT स्टेटस की जांच जरूर कर लें, ताकि अगली किस्त बिना किसी परेशानी के सीधे खाते में पहुंच सके।

आम की खेती का नया सुपरहिट मॉडल! कम जगह में ज्यादा पेड़ और भरपूर फल से किसान हुए हैरान।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment