मध्यप्रदेश के किसानों को फिर मिलेगा फसल बीमा,700 करोड़ रुपए बांटेगी सरकार, सीधे खाते में आएंगे पैसे

किसानों को फ़सल बीमा फिर से होगा वितरित। फ़सल बीमा क्लेम (FASAL BIMA CLAIM) पर फिर से बड़ा अपडेट आय है। किसानों की सहायता हेतु सरकार के द्वारा 2022-2023 फ़सल में हुए नुकसान का सर्वे किया जा चुका है।

MP फ़सल बीमा क्लेम अपडेट: PARDHAN MANTRI FASAL BIMA CLAIM UPDATE

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक बार फिर से बड़ी खुशखबरी निकाल कर आई है। 2022 तथा 2023 में फसल में हुए नुकसान का सर्वे किया जा चुका है और बीमा कंपनियों को क्षतिपूर्ति के लिए दावे प्रस्तुत कर दिए गए हैं। ऐसे में मिली जानकारी अनुसार यह संभावना बताई जा रही है कि जल्दी किसानों के खातों में फसल बीमा क्लेम (PARDHAN MANTRI FASAL BIMA CLAIM) वितरित किया जाएगा ।

चुनाव से पहले फ़सल बीमा क्लेम देने की तैयारी

मध्य प्रदेश में हाल ही में चुनाव के समय से पहले सरकार किसानों को फसल में हुए नुकसान का फसल बीमा क्लेम देने की तैयारी कर रही है। (PM FASAL BIMA CLAIM) मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 27 सितंबर या 28 सितंबर तक राज्य की सरकार के द्वारा एक कार्यक्रम किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा किसानों के खाते में फसल बीमा क्लेम वितरित करने की संभावना बताई जा रही है।

कंपनियों को क्षतिपूर्ति के दावे किए जा चुके पेश

2022 और 2023 की खरीद फसल का सर्वे करने के बाद कंपनियों को क्षतिपूर्ति के दावे पेश किया जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि आचार संहिता लागू होने से पहले शिवराज सिंह चौहान सरकार किसानों को पहले कार्यक्रम करके फसल बीमा क्लेम की राशि वितरित करेगी। इससे पहले मध्य प्रदेश की सरकार ने फसल बीमा के 900 करोड़ रुपए फसल बीमा क्लेम ट्रांसफर किया था।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वीडियो कांफ्रेंस के जरिए अपने राज्य की किसानों को यह आश्वासन दिया है। कि अगस्त में सूखा पड़ने के कारण बारिश न होने के चलते जिन किसानों की फैसले खराब हुई है वह चिंता ना करें। सरकार के द्वारा किसानों की फसल में हुए नुकसान की भरपाई प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम (PARDHAN MANTRI FASAL BIMA CLAIM) के माध्यम से वह अन्य किसानों को मुआवजे के रूप में सहायता राशि देकर उनके फसल में नुकसान को पूरा करेगी।

  social whatsapp circle 512WhatsApp Group Join Now
2503px Google News icon.svgGoogle News  Join Now
Spread the love