जानिए गन्ने के मूल्य में वृद्धि से संबंधित जानकारी
गन्ना किसानों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। बड़े समय के पश्चात् राज्य सरकार ने गन्ने के दाम में वृद्धि की है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा गन्ने के मूल्य में वृद्धि की गई है। इसके पश्चात् देश के तीन और राज्यों में गन्ने के मूल्य में वृद्धि की गई है। यह तीन राज्य बिहार, उत्तराखंड और राजस्थान हैं। यहां की सरकार ने गन्ना किसानों के लिए गन्ने के मूल्य में वृद्धि की है। कुछ समय पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के गन्ना किसानों के लिए गन्ना किसानों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। राज्य सरकारों द्वारा वर्ष 2024–25 में गन्ने के दामों में वृद्धि की गई है। उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और राजस्थान जैसे राज्यों ने किसानों को राहत देते हुए गन्ने के दाम बढ़ाए हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि राजस्थान की तुलना में उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों की संख्या अधिक है। इसके अतिरिक्त राजस्थान में गन्ने की खेती सीमित क्षेत्र में की जाती है जबकि हमारे देश में गन्ने की खेती में प्रथम स्थान उत्तर प्रदेश का है। आइए, गन्ने के मूल्य में वृद्धि के पश्चात् गन्ना मूल्य की नई सूची के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
बिहार में गन्ने के मूल्य में कितनी वृद्धि की गई?
बिहार राज्य में गन्ने के नए मूल्य की बात करें तो बिहार में गन्ने की सामान्य और उत्तर प्रभेद किस्म के मूल्य में प्रति क्विंटल 20 रुपए की वृद्धि की गई है जबकि निम्न किस्म के मूल्य में प्रति क्विंटल 15 रुपए की वृद्धि की गई है। गन्ने की विभिन्न तीनों किस्मों के मूल्य में वृद्धि की गई है। बिहार राज्य में गन्ने का प्राचीन मूल्य और गन्ने के मूल्य में वृद्धि के पश्चात् नया मूल्य इस प्रकार है-
बिहार नई गन्ना मूल्य सूची 2024
(1) उत्तर प्रभेद किस्म :
प्राचीन मूल्य – प्रति क्विंटल 335 रुपए
नया मूल्य – प्रति क्विंटल 355 रुपए
(2) सामान्य प्रभेद किस्म :
प्राचीन मूल्य – प्रति क्विंटल 315 रुपए
नया मूल्य – प्रति क्विंटल 335 रुपए
(3) निम्न प्रभेद किस्म :
प्राचीन मूल्य – प्रति क्विंटल 285 रुपए
नया मूल्य – प्रति क्विंटल 300 रुपए
उत्तराखंड में गन्ने के मूल्य में कितनी वृद्धि की गई?
उत्तराखंड राज्य में गन्ने के नए मूल्य की बात करें तो उत्तराखंड में गन्ने की सामान्य और उत्तर प्रभेद किस्म के मूल्य में प्रति क्विंटल 20 रुपए की वृद्धि की गई है। इसमें अगेती किस्म में वृद्धि उत्तर प्रदेश की तुलना में 5 रुपए ज्यादा है। गन्ने की विभिन्न तीनों किस्मों के मूल्य में वृद्धि की गई है। उत्तराखंड राज्य में गन्ने का प्राचीन मूल्य और गन्ने के मूल्य में वृद्धि के पश्चात् नया मूल्य इस प्रकार है-
उत्तराखंड नई गन्ना मूल्य सूची 2024
(1) अगेती किस्म :
प्राचीन मूल्य – प्रति क्विंटल 355 रुपए
नया मूल्य – प्रति क्विंटल 375 रुपए
(2) सामान्य किस्म :
प्राचीन मूल्य – प्रति क्विंटल 345 रुपए
नया मूल्य – प्रति क्विंटल 365 रुपए
(3) निम्न किस्म :
प्राचीन मूल्य – प्रति क्विंटल 345 रुपए
नया मूल्य – प्रति क्विंटल 365 रुपए
राजस्थान में गन्ने के मूल्य में कितनी वृद्धि की गई?
राजस्थान राज्य में गन्ने के नए मूल्य की बात करें तो गंगानगर शुगर मिल में गन्ना पेराई सीजन 21 दिसंबर से प्रारंभ है। राजस्थान राज्य में हनुमानगढ़ और गंगानगर में मुख्य रूप से गन्ने की खेती की जाती है। इस स्थिति में गन्ना किसानों को सही मूल्य मिल सके इसके लिए गन्ना पेराई सीजन 2024-25 में गन्ने के मूल्यों में वृद्धि की गई है। राजस्थान राज्य में गन्ने का प्राचीन मूल्य और गन्ने के मूल्य में वृद्धि के पश्चात् नया मूल्य इस प्रकार है-
राजस्थान नई गन्ना मूल्य सूची 2024
(1) अगेती किस्म :
प्राचीन मूल्य – प्रति क्विंटल 380 रुपए
नया मूल्य – प्रति क्विंटल 391 रुपए
(2) मध्य किस्म :
प्राचीन मूल्य – प्रति क्विंटल 370 रुपए
नया मूल्य – प्रति क्विंटल 381 रुपए
(3) पछेती किस्म :
प्राचीन मूल्य – प्रति क्विंटल 365 रुपए
नया मूल्य – प्रति क्विंटल 376 रुपए
गन्ने का मूल्य 2024-25 विभिन्न राज्यों के लिए कितना है?
हमारे देश में केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष किसानों के लिए उचित और लाभकारी मूल्य (FRP) और राज्य सलाहकार मूल्य (SAP) निर्धारित की जाती है। भिन्न-भिन्न राज्यों में किसानों से भिन्न कीमत पर गन्ने की खरीद की जाती है। राज्य सरकार अपने स्तर पर गन्ने की कीमत में वृद्धि करती है। केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित FRP (Fair and Remunerative Price) पूरे देश में एक समान होता है किंतु गन्ना किसान को नुकसान न हो इसके लिए राज्य सरकार अपने क्षेत्र में कीमत के अनुसार FRP में वृद्धि करके किसानों को गन्ने की कीमत प्रदान करती है। हमारे देश में विभिन्न राज्यों में राज्य सरकार द्वारा गन्ने की भिन्न कीमत तय की जाती है। इस स्थिति में किसी राज्य में गन्ना किसानों को गन्ने की उचित कीमत मिल रही है तो कहीं कम। उत्तर प्रदेश के पश्चात् अब अन्य राज्यों में भी गन्ने के मूल्य में वृद्धि की जा रही है।
देश के मुख्य गन्ना उत्पादक राज्यों में गन्ने की कीमत इस प्रकार है
- उत्तर प्रदेश – 370 रुपए प्रति क्विंटल
- बिहार – 355 रुपए प्रति क्विंटल
- उत्तराखंड – 375 रुपए प्रति क्विंटल
- हरियाणा – 386 रुपए प्रति क्विंटल
- पंजाब – 391 रुपए प्रति क्विंटल
- राजस्थान – 391 रुपए प्रति क्विंटल
गन्ने के मूल्य की नई सूची को देखा जाए तो कहा जा सकता है कि गन्ने के मूल्य में वृद्धि के पश्चात् गन्ने के मूल्य पंजाब और राजस्थान में सबसे ज्यादा हैं। बिहार में गन्ने का मूल्य सबसे कम है।